{"_id":"5ded3cfb8ebc3e1be97ceade","slug":"mega-block-between-sarsawa-kalanaur-on-sunday-saharanpur-news-mrt457633846","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घंटे के ब्लॉक से बेहाल हुए मुसाफिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ घंटे के ब्लॉक से बेहाल हुए मुसाफिर
विज्ञापन
सहारनपुर। सरसावा-कलानौर में रविवार को आठ घंटे के मेगा ब्लॉक से मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मेगा ब्लॉक की वजह से रविवार को अंबाला-सहारनपुर पैसेंजर रद्द रही। लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस समेत नौ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रही। छह ट्रेनों को परिवर्तित रूट से संचालित किया गया।
सरसावा-कलानौर के बीच सब-वे के लिए रविवार को निर्माण कार्य सुबह आठ बजे से शुरू होकर पांच बजे तक चला। करीब आठ घंटे के ब्लॉक की वजह से रेलगाड़ियों का संचालन विभिन्न रूटों से किया गया। आठ घंटे के ब्लॉक से गाड़ी संख्या 64502 अंबाला-सहारनपुर पैसेंजर रविवार को नहीं चली। जिससे मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस रेलगाड़ी से नियमित सफर करने वाले विशेष तौर पर परेशान रहे और रोडवेज बसों का सहारा लिया। 54539 निजामुद्दीन-अंबाला पैसेंजर सहारनपुर-अंबाला, 64513 सहारनपुर-नंगलडैम पैसेंजर सहारनपुर-अंबाला, 12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस अंबाला-हरिद्वार के बीच रद्द रही। 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस हरिद्वार से अंबाला तक बंद रही। 54541 मेरठ-अंबाला पैसेंजर सहारनपुर-अंबाला, 54540 निजामुद्दीन पैसेंजर अंबाला-सहारनपुर, 54304 कालका-दिल्ली पैसेंजर अंबाला-दिल्ली के बीच रद्द रही। 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस रविवार को चंडीगढ़-सहारनपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रही।
---इन रेलगाड़ियों का रविवार को रहा रूट परिवर्तन--
-12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस सात दिसंबर (शनिवार) को अंबाला, पानीपत, दिल्ली, हापुड़, मुरादाबाद से चलाई गई।
-12357 कोलकाता-अमृतसर सात दिसंबर (शनिवार) को मुरादाबाद, हापुड़, दिल्ली, पानीपत, अंबाला होकर गई।
-22552 जालंधर-दरभंगा एक्सप्रेस आठ दिसंबर (रविवार) को अंबाला, पानी, दिल्ली, हापुड़, मुरादाबाद होकर निकली।
-14617 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस सात दिसंबर (शनिवार) को मुरादाबाद, हापुड़, दिल्ली, पानीपत, अंबाला के रास्ते चली।
-14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस आठ दिसंबर (रविवार) के अंबाला, पानीपत, दिल्ली, हापुड़, मुरादाबाद होकर निकली।