{"_id":"6643c476dc7809f89c01c596","slug":"meeting-for-interstate-bus-stand-in-lucknow-today-decision-will-be-taken-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-123656-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अंतरराज्यीय बस स्टैंड के लिए लखनऊ में बैठक आज, होगा निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अंतरराज्यीय बस स्टैंड के लिए लखनऊ में बैठक आज, होगा निर्णय
Wed, 15 May 2024 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 15 May 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अंतराज्यीय बस स्टैंड के लिए लखनऊ में बुधवार यानी आज बैठक होगी। इसमें बस स्टैंड को लेकर फैसला लिया जाएगा। बैठक में मंडलायुक्त और जिलाधिकारी शामिल होंगे। शासन ने जिन बिंदुओं पर रिपोर्ट करने के आदेश दिए थे, वह तैयार हो गई है। उम्मीद जताई जा है कि इस बार बस स्टैंड की सौगात मिल जाए।
दरअसल, अंतरराज्यीय बस स्टैंड के लिए परिवहन निगम व आवास विकास परिषद की जमीन की अदला-बदली होनी है। जिलाधिकारी की तरफ से गठित टीम दोनों जमीनों का सर्वें कर मूल्यांकन कर चुकी है। इसके अलावा दिल्ली रोड पर छह एकड़ जमीन की भी तलाश हो रही है। इसकी जिम्मेदारी एसडीएम सदर व परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को दी गई। शासन ने बस स्टैंड के लिए कुछ बिंदु दिए गए थे, जिन पर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। बुधवार को लखनऊ में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर प्रसाद बस स्टैंड को लेकर बैठक करेंगे। यहां से बैठक में मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र शामिल होंगे और बस स्टैंड को लेकर तैयार की गई रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। लखनऊ में होने वाली बैठक पर सबकी नजर है।