{"_id":"69333980e5b1be15fa082ff2","slug":"medicine-news-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-164329-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आठ लाख में खरीदी थी कोडिन युक्त कफ सिरप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आठ लाख में खरीदी थी कोडिन युक्त कफ सिरप
विज्ञापन
सहारनपुर। कोडिन युक्त कफ सिरप मामले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की जांच में सामने आया कि वीएस फार्मा ने कोडिन युक्त कफ सिरप करीब आठ लाख रुपये में खरीदी थी। उसके ड्रग लाइसेंस की संस्तुति के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।
मेसर्स वीएस फार्मा ने कोडिन युक्त कफ सिरप की अवैध खरीद-बिक्री कर 10 लाख रुपये से अधिक की कमाई की। विभागीय जांच में पता चला है कि वीएस फार्मा के प्रोपराइटर ने गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित कैडीज लाइफ साइंस से माल उठाता रहा है। जब प्रोपराइटर से इस कैडीज लाइफ साइंस का रिकॉर्ड मांगा गया तो इसका खुलासा हुआ। वह न तो बिल दिखा पाया और न ही कोई रिकॉर्ड। उसने करीब आठ लाख रुपये की कोडिन युक्त कफ सिरप खरीदी थी। उसके बाद उत्तराखंड और हरियाणा में सप्लाई की।
औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बेहट थाने में प्रोपराइटर पंकज शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद ड्रग लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वह सहायक आयुक्त औषधि को पत्र लिखकर लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति करेंगे। इसके बाद लाइसेंस को निरस्त कर दिया जाएगा। उधर, बेहट पुलिस ने भी कोडिन युक्त कफ सिरप की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद ही खुलासा होगा कि उसने कोडिन युक्त कफ सिरप की सप्लाई किस-किस और कहां-कहां पर की गई।