फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Medical store operators mocking orders

आदेशों का मखौल उड़ा रहे मेडिकल स्टोर संचालक

Sun, 22 Mar 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Medical store operators mocking orders
सहारनपुर। ज्यादातर मेडिकल स्टोर संचालक अब भी तीन गुना अधिक दाम पर मास्क और सैनिटाइजर बेच रहे हैं। विभाग द्वारा तीन दिन पहले जारी किए गए आदेश के बाद भी ज्यादातर मेडिकल स्टोर संचालकों ने उपलब्ध मास्क और सैनिटाइजर तथा उनके रेट की लिस्ट बाहर चस्पा नहीं की है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हाथों को सैनिटाइजर से साफ रखने और मास्क लगाकर चलने की खबरों से अचानक से मास्क और सैनिटाइजर की डिमांड बढ़ी है। मेडिकल एजेंसियों ने डिमांड का फायदा उठाते हुए कई गुना अधिक दाम पर मास्क और सैनिटाइजर बेचे हैं। नतीजा यह रहा है कि शासन को ऐसी एजेंसियों और मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई करने केे कहा गया है, जो अधिक दाम पर सामान बेच रहे हैं या फिर स्टोर करके चीजों को रख रहे हैं। तीन दिन पहले ड्रग इंस्पेक्टर की ओर से एक आदेश जारी किया गया था, जिसमें मेडिकल स्टोर संचालकों केे उनके पास उपलब्ध मास्क और सैनिटाइजर की संख्या तथा रेट एक लिस्ट पर लिखकर बाहर चस्पा करने को कहा गया था, जिससे की निरीक्षण के दौरान कोई समस्या ना आए। मगर शनिवार तक भी ज्यादातर मेडिकल स्टोर संचालकों ने इसका पालन नहीं किया है।
विज्ञापन

---------
जनता को आर्थिक मदद करे सरकार : गंभीर
सहारनपुर। विश्व धर्म संसद के राष्ट्रीय महासचिव योगेश कुमार गंभीर ने केंद्र और प्रदेश सरकार से जनता की आर्थिक मदद करने की मांग की है। गंभीर का कहना है कि चीन, अमेरिका, कनाडा समेत तमाम देश अपनी जनता को तमाम सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध करा रहे हैं, मगर भारत सरकार के द्वारा अभी तक ऐसा नहीं किया गया है, जबकि देश की 70 फीसदी आबादी आर्थिक तंगी के कारण कोरोना के खतरे से डरी हुई है। दुकानदार राशन से लेकर मास्क तक कई गुना अधिक दाम पर बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मेडिकल स्टोर संचालकों को लिस्ट लगाने को कहा गया है। अनेक मेडिकल स्टोर संचालकों ने ऐसा कर भी लिया है, यदि किसी ने नहीं किया है तो निरीक्षण के दौरान इससे उन्हीं को समस्या होगी। यदि कोई स्टोर संचालक अधिक दाम में वस्तु बेच रहा है तो उसकी लिखित शिकायत भी कर सकते हैं।
संदीप चौधरी, ड्रग इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed