फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Medical administration became strict after the visit of the Principal Secretary

प्रमुख सचिव के दौरे के बाद मेडिकल प्रशासन हुआ सख्त

Mon, 02 May 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Medical administration became strict after the visit of the Principal Secretary
सरसावा (सहारनपुर)। रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा के निरीक्षण के पश्चात मेडिकल प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। प्राचार्य द्वारा मेडिकल कॉलेज में संचालित अस्पताल के सभी चिकित्सकों को पुन: आदेशित किया गया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए अधिक से अधिक मरीजों को अस्पताल में भर्ती करें।
विज्ञापन

रविवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने राजकीय मेडिकल कालेज पिलखनी में समीक्षा बैठक तथा निरीक्षण मेडिकल कालेज में संचालित अस्पताल में मरीजों की कम भर्ती पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन

इस विषय में राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि वे मेडिकल कॉलेज का प्रबंधन कर रहे हैं। जबकि अस्पताल में चिकित्सक सेवाएं देते हैं। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया है कि ओपीडी में आने वाले प्रत्येक मरीज की गहनता से स्क्रीनिंग की जाए तथा भर्ती होने वाली स्थिति मेें मरीजों को तत्काल भर्ती कर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। प्राचार्य ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग को अधिकतम महिला मरीज भर्ती करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed