{"_id":"6892491a6381a3d19a00d4ab","slug":"meat-shop-will-be-removed-from-near-the-temple-municipal-commissioner-gave-instructions-to-investigate-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-155728-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मंदिर के पास से हटेगी मीट की दुकान, नगर आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मंदिर के पास से हटेगी मीट की दुकान, नगर आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
विज्ञापन
- जनसुनवाई में पहुंचे शारदानगर के सनोज कुमार ने नगर आयुक्त के समक्ष रखी मांग
समस्या संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनसुनवाई में वार्ड 41 उत्तरी शारदा नगर निवासी सनोज कुमार ने मंदिर के पास से मीट की दुकान हटवाने की मांग नगर आयुक्त शिपू गिरि से की। नगर आयुक्त ने निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा को निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल पांच शिकायतें आई, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि बाकी के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
वार्ड छह के हलालपुर निवासी गोपाल सैनी ने रविदास मंदिर के पास नाली की सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक व सफाई कर्मचारी को तत्काल मौके पर भेजकर सफाई कराई गई। वार्ड पांच के दाबकी जुनारदार निवासी सूरज सिंह ने नाले की सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। वार्ड 35 के पंसारी बाजार निवासी अरुण कुमार ने एक व्यक्ति द्वारा चौक में किए गए कब्जे को हटवाने की मांग की। वार्ड दो विशाल विहार निवासी संदीप ने कॉलोनी की गली नंबर एक में स्ट्रीट लाइट ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जनसुनवाई में अपर नगरायुक्त प्रदीप कुमार यादव व मृत्युंजय, मुख्य अभियंता निर्माण बीके सिंह व महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार आदि रहे।