फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MBBS students demand death

एमबीबीएस के छात्रों ने की इच्छा मृत्यु की मांग

Fri, 20 Sep 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
MBBS students demand death
सहारनपुर: हमे देदो इच्छामृत्यु के बैनर लेकर धरना देते ग्लोकल मेडिकल कॉलेज के छात्र - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ग्यारह दिन से धरनारत एमबीबीएस के छात्रों ने समस्या का हल न होने पर इच्छा मृत्यु की मांग की। छात्र हमें दे दो इच्छा मृत्यु लिखी तख्तियां लेकर धरने पर डटे रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी ग्लोकल यूनिवर्सिटी के एमबीबीएस छात्रों का धरना जारी रहा। बुधवार को छात्रों ने कोर्ट रोड पर राहगीरों की बूट पॉलिश कर विरोध जताया था। अब छात्र हाथों में हमें दे दो इच्छा मृत्यु की लिखी तख्तियां लेकर धरने पर बैठे रहे। छात्र पंखुरी, उमर, इकरा, वर्तिका, अर्पित, उवैस, शहजाद, जीशान, तारिब, शाहरुख, सत्योम, फिरोज, मोहित, नेहा, संध्या और मनुश्री का कहना है कि उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। उनका भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है। इसलिए उन्होंने अब शासन-प्रशासन से इच्छा मृत्यु की मांग की है। बता दें कि छात्र 11 दिन से धरना दे रहे हैं। बुधवार को नगर विधायक संजय गर्ग और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने छात्रों से मिलकर उनकी पीड़ा सुनी थी और मदद का आश्वासन दिया था। इससे पूर्व छात्र अपनी समस्या को लेकर तमाम अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

हमे देदो इच्छामृत्यु के बैनर लेकर धरना देते ग्लोकल मेडिकल कॉलेज के छात्र

हमे देदो इच्छामृत्यु के बैनर लेकर धरना देते ग्लोकल मेडिकल कॉलेज के छात्र- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed