फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mayuri Abacus Queen and Arun became Abacus King

मयूरी अबेकस क्वीन और अरुण बने अबेकस किंग

Thu, 26 Dec 2019 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mayuri Abacus Queen and Arun became Abacus King
गंगोह(सहारनपुर)। श्री जगदंबा अबेकस इंस्टीट्यूट में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों के अलावा चैंपियनशिप भी आयोजित की गई। मयूरी गर्ग अबेकस क्वीन एवं अरुण कुमार अबेकस किंग चुने गए। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

रामबाग रोड स्थित इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष भारत गर्ग, मैनेजिंग डायरेक्टर मोनिका गर्ग और उप प्रबंधक वंशिका गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मोनिका गर्ग ने बच्चों को बताया कि अबेकस पद्धति सीखकर बड़ी से बड़ी संख्याओं को भी बिना कैलकुलेटर के उंगलियों पर ही बड़ी आसानी से जोड़, घटा, गुणा या भाग किया जा सकता है। इससे गणित बहुत ही आसान हो जाता है। इसके उपरांत बच्चों ने अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके उपरांत आयोजित अबेकस प्रतियोगिता में जूनियर प्रथम लेवल विद अबेकस में रुद्रांश नामदेव और अंशिका गर्ग प्रथम, तन्वी गोयल और अक्ष अग्रवाल द्वितीय एवं अनंत गोयल तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर प्रथम विदाउट अबेकस में तन्वी गोयल, अक्ष अग्रवाल और रूद्रांश नामदेव ने प्रथम और अनंत गोयल एवं नियति गर्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर द्वितीय विद अबेकस में इति ऐरन, अनिरूद्ध गोयल, सुहानी गर्ग एवं शैली गोयल प्रथम और अवयुक्त तायल, खुशी गुप्ता, शिवांश अरोरा द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

जूनियर द्वितीय विदाउट में इति ऐरन, भवित गोयल, सुयश गर्ग एवं अनमोल पाहवा प्रथम, सुहानी गर्ग, शैली गोयल, अवयुक्त तायल द्वितीय जबकि खुशी गुप्ता, शिवाश अरोरा एवं दिव्यांश तायल तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर तृतीय के विद एवं विदाउट दोनों में ही अमन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर चतुर्थ विद में अरूण प्रथम, प्रणव गर्ग द्वितीय, विद आउट में प्रथम प्रथम, अरूण द्वितीय, जूनियर सिक्स विद में लव खन्ना प्रथम, मयूर पाहवा द्वितीय, पाखी गोयल तृतीय, विदाउट में मयूर पाहवा प्रथम, पाखी गोयल द्वितीय, लव खन्ना एवं वाणी गोयल तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर प्रथम विद एवं विदाउट में आयुष सिंघल एवं अंश सिंघल प्रथम, शुभम द्वितीय, सीनियर सेवन के विद एवं विदाउट में मयूरी गर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रबंध समिति ने विजेताओं सहित सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed