फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mayor's effort successful, uncontested executive election

महापौर के प्रयास से निर्विरोध चुने गए कार्यकारिणी समिति सदस्य

Mon, 28 Dec 2020 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Mayor's effort successful, uncontested executive election
निगम बोर्ड कार्यकारणी के नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेन्द्? - फोटो : SAHARANPUR
महापौर का प्रयास कामयाब, निर्विरोध हुआ कार्यकारिणी का चुनाव
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम बोर्ड की कार्यकारिणी के छह सदस्य फिर से निर्विरोध चुन लिए गए। हालांकि नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को जनमंच प्रेक्षागृह में चुनाव कराने की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन महापौर संजीव वालिया ने सभी दलों के पार्षदों से बात कर सर्व सम्मति से सदस्यों का चयन करने की औपचारिकता पूरी करा दी।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे से 11:30 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त करने का समय था जिसमें सात पार्षदों भूरासिंह प्रजापति, कंचन धवन, मनोज जैन,अभिषेक अरोड़ा उर्फ टिंकू, अनिल कुमार, शहजाद मलिक व यशपाल पुंडीर द्वारा नामांकन पत्र लिया गया। यशपाल पुंडीर ने नामांकन नहीं किया। छह नामांकन जांच में सही पाए गए। किसी भी पार्षद द्वारा अपना नामांकन वापस नहीं लिया गया। ऐसे में चुनाव अधिकारी रवीश चौधरी द्वारा निर्विरोध चुने गए सदस्यों के नाम की घोषणा की गई। चुनाव प्रक्रिया शुरू करने से पहले महापौर संजीव वालिया ने पार्षदों की बैठक ली, जिसमें आम सहमति बना ली गई। अंत में महापौर संजीव वालिया ने निर्विरोध निर्वाचित पार्षदों को बधाई दी। महापौर ने कहा कि नगर निगम बोर्ड सहारनपुर प्रदेश का एकलौता ऐसा बोर्ड है, जहां कार्यकारिणी समिति में चौथी बार भी चुनाव कराने की जरूरत नहीं पड़ी है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्रसिंह ने भी नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई दी। बोर्ड कार्यवाही का संचालन उप नगरायुक्त दिनेश यादव तथा संचालन डॉ. वीरेंद्र आजम ने किया। इस मौके पर नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. एकेत्रिपाठी,लेखाधिकारी राजीव कुशवाह, बालेंदु मिश्रा, अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव, अकाउंटेंट मनोज दीक्षित, श्यामबिहारी अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यकारिणी समिति के नए सदस्य
जिन पार्षदों को कार्यकारिणी समिति में जगह मिली है। उनमें वार्ड 22 से भूरासिंह प्रजापति, वार्ड 20से कंचन धवन, वार्ड 53से मनोज जैन, वार्ड 47से अभिषेक अरोड़ा उर्फ टिंकू, वार्ड आठसे अनिल कुमार, वार्ड 67से शहजाद मलिक शामिल हैं। इसके अलावा जिन पार्षदों का समय पूरा हुआ उनमें अभिषेक अरोड़ा, चंद्रजीतसिंह निक्कू, अशोक राजपूत, अंजना शर्मा, चौधरी शहजाद, मानसिंहजैन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed