फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mayor and Nagarayukta appealed not to market

महापौर और नगरायुक्त ने की बाजार नहीं लगाने की अपील

Fri, 20 Mar 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mayor and Nagarayukta appealed not to market
महापौर और नगरायुक्त ने की बाजार नहीं लगाने की अपील
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना से बचाव को लेकर नगर निगम ने भी पहल की है। इसके तहत महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने मंगल बाजार नहीं लगाने के लिए व्यापारियों से अपील की है। ताकि इस बीमारी को महामारी बनने से रोका जा सके।
शहर में नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, शहीद गंज आदि में मंगलवार को सड़कों पर बाजार लगता है, जिसकी वजह से जाम का आलम रहता है। महापौर ने कहा कि फिलहाल लोग भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचकर इस बीमारी पर अंकुश लगा सकते हैं। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि कोरोना को हम सब मिलकर ही हरा सकते हैं। इसके लिए दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन

आज से हर रोज की जाएगी फॉगिंग
सहारनपुर। नगर निगम ने शहरवासियों की सुरक्षा को लेकर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराएगा। इसके लिए शनिवार से अभियान की शुरुआत की जाएगी। शुक्रवार की शाम कई क्षेत्रों में फॉगिंग कराई गई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। सरकारी भवनों में फॉगिंग का काम पूरा कर लिया गया है। शनिवार से हर दिन छह वार्डों में फॉगिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed