फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mayank won gold in national equestrian competition

राष्ट्रीय घुडसवारी प्रतियोगिता में मयंक ने जीता सोना

Wed, 23 Feb 2022 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Mayank won gold in national equestrian competition
घुड़सवार मयंक - फोटो : SAHARANPUR
राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में मयंक ने जीता सोना
विज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय घुड़सवारी महासंघ की ओर से जयपुर में कराई गई राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में सहारनपुर के मयंक कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले के साथ ही उत्तर प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। खेल प्रेमियों ने पदक जीतने पर मयंक को बधाई दी है।

मयंक मूल रूप से सुक्खुपुरा बेरीबाग के रहने वाले हैं। मयंक एनसीसी कैडेट रहे हैं। एनसीसी में रहते हुए ही उन्होंने घुड़सवारी सीखी थी। यहीं से उनके भीतर घुड़सवारी को लेकर दिलचस्पी पैैदा हुई। इसके बाद उन्होंने घुड़सवारी में ही करियर बनाने का निर्णय लिया तथा घुड़सवारी की और बारीकियां सीखने के लिए जयपुर चले गए। जयपुर की एक एकेडमी से घुड़सवारी सीखी और अब उसी एकेडमी में कोच के रूप में काम कर रहे हैं। मयंक ने बताया कि वह अभी तक तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। पहली दो प्रतियोगिताओं में रजत पदक जीते थे, लेकिन इस बार 13 और 14 फरवरी को जयपुर में हुई प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया है। उसका सपना एशियन खेलों में देश के लिए पदक जीतना है। उसका कहना है कि इंसान किसी भी क्षेत्र में अपना करियर बना सकता है, लेकिन इसके लिए उसके अंदर जुनून होना जरूरी है। बेटे की इस उपलब्धि से पिता राकेश कुमार और मां गीता रानी बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed