फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mayank becomes captain of Kings XI Punjab, enthusiasm among sports lovers

किंग्स इलेविन पंजाब के कप्तान बने मयंक, खेल प्रेमियों में उत्साह

Mon, 28 Feb 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mayank becomes captain of Kings XI Punjab, enthusiasm among sports lovers
मयंक अग्रवाल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल ने एक और उपलब्धि हासिल कर सहारनपुर के खेल प्रेमियों को गौरवान्वित किया है। मयंक अग्रवाल को आईपीएल के लिए किंग्स इलेविन पंजाब की टीम का कप्तान बनाया गया है, जिसे लेकर मयंक के परिजनों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

मयंक अग्रवाल को सबसे पहले वर्ष 2019 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला था। उन्हें विजय शंकर की जगह टीम में जगह दी गई थी। इसके बाद से वह कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज खेल चुके हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मयंक के क्रिकेट कॅरिअर की बात करें तो वह कर्नाटक के लिए कई बार रणजी ट्रॉफी मैच खेल चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल में वह रॉयल चैलेंजर टीम का हिस्सा रहे हैं। कई बार क्रिस गेल के साथ आईपीएल मैचों में पारी की शुरूआत की। मयंक के पिता अनुराग अग्रवाल भी अंतर विश्वविद्यालय स्तर तक क्रिकेट खेल चुके हैं। मयंक के सहारनपुर से जुड़ाव की बात करें तो मयंक अग्रवाल के दादा रविंद्र अग्रवाल 1996 तक सहारनपुर में रहकर कारोबार करते थे। बाद में वह बेंगलुरु शिफ्ट हो गए। उनके भाई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य सहारनपुर ही में रह गए, जो इंडियन हर्ब्स नाम से उद्योग चलाते हैं और आवास विकास में रहते हैं। जब तक मयंक के दादा के भाई सुशील अग्रवाल जीवित रहे, तब तक मयंक लगातार सहारनपुर आते रहे। वह अपनी पत्नी के साथ भी कई बार सहारनपुर आ चुके हैं, लेकिन सुशील अग्रवाल के निधन के बाद से उनका सहारनपुर आना बेहद कम हो गया है। बीसीसीआई से जुड़े रहे सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक मोहम्मद अकरम सैफी ने मयंक को बेहतरीन खिलाड़ी बताया है। उन्होंने मयंक के कप्तान बनने पर खुशी व्यक्त की। पूर्व रणजी खिलाड़ी संजीव जखमोला ने मयंक के कप्तान बनने पर खुुशी व्यक्त की है। उनका कहना है कि यह सहारनपुरवासियों के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed