फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Maximum temperature reaches 40 intensity of heat rises

Saharanpur News: 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा अधिकतम तापमान, गर्मी का प्रकोप बढ़ा

Fri, 26 Jun 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 26 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Maximum temperature reaches 40 intensity of heat rises
सहारनपुर। अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर बृहस्पतिवार को 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसकी वजह से गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह हल्के बादल थे। साढ़े छह बजे तक सूरज ढका रहा, लेकिन उसके बाद बादल छटते चले गए और साढ़े सात बजे तक आसमान लगभग साफ हो गया। उसके बाद जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया तापमान बढ़ता गया। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद धूप में ज्यादा देर तक खड़ा रहना मुश्किल रहा। गर्मी से बचाव के लिए लोग मुंह को कपड़े से कवर किए नजर आए। दोपहर से शाम पांच बजे तक बाजारों और सड़कों पर कम भीड़ नजर आई।

सूरज छिपने के बाद बाजार गुलजार हुए। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान बुधवार की तुलना में एक डिग्री बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उधर, मौसम वेधशाला मिर्जापुर के प्रभारी अमीर आलम ने जनपद में 28 जून के बाद मौसम बदलने की संभावना जताई है। 29 जून को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। एक जुलाई से तीन जुलाई तक हल्के बादल छाए रहने और बारिश होने का भी अनुमान जताया है।
विज्ञापन

------
बीते एक सप्ताह का तापमान



तिथि------न्यूनतम---अधिकतम
25 जून----28-------40

24 जून----28-------39



23 जून----27-------37

22 जून----28-------34



21 जून----29-------38.5

20 जून----28-------38



19 जून----28-------37.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed