फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mawa, milk, namkeen... everything is adulterated, identify it this way

Saharanpur News: मावा, दूध, नमकीन...सब में मिलावट का खेल, ऐसे करें पहचान

Wed, 12 Mar 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 12 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Mawa, milk, namkeen... everything is adulterated, identify it this way
सहारनपुर। शहर से लेकर देहात क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिलावटी खाद्य पदार्थ त्योहार पर जमकर बिकते हैं। ग्राहक को पता नहीं होता है कि वह मिलावट का सामान खरीद रहा है। देखने में आता है जो नमकीन तैयार की जाती है, उसमें बेसन की जगह चावल की कानी और मक्का का आटा, सिंथेटिक रंग, अखाद्य तेलों का इस्तेमाल किया जाता है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अनुसार, दस महीने के अंदर प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में 907 खाद्य पदार्थ मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। ऐसे में आप कुछ तरीकों से घर पर ही मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन


-------
-- दस महीने में हुए 1429 खाद्य पदार्थों के नमूने

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 तक टीम ने मंडल में अलग-अलग प्रतिष्ठानों व फैक्टरियों पर छापा मारकर 1429 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहीत किए थे। 854 की जांच रिपोर्ट आ गई है। 347 खाद्य पदार्थ अधोमानक, 93 असुरक्षित, 12 मिथ्याछाप और 455 मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए हैं। सबसे ज्यादा मिलावट सहारनपुर में हो रही है।
विज्ञापन




--------

-- ऐसे करें बेसन की पहचान
दो चम्मच बेसन में दो चम्मच नींबू का रस मिलाना है, साथ ही इसमें दो चम्मच हाइड्रोक्लोरिक एसिड भी मिला दें। इसको पांच से सात मिनट के लिए रख दें। कुछ देर बाद अगर बेसन लाल या भूरे रंग का नजर आ रहा है तो बेसन नकली हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
-- मावा व पनीर की जांच

मावा और पनीर की जांच के लिए इसके छोटे से हिस्से को पानी में उबाले, फिर इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने पर इसमें आयोडीन के घोल की एक बूंद मिलाएं। अगर वह नीला हो जाता है इसका मतलब पनीर व मावे में मिलावट है। मिलावट में स्टॉर्च मिलाया गया है। इससे आपको दोयम दर्जे का मावा मिलेगा, जिसे खाने से पेट में इंफेक्शन हो सकता है।
------

-- दूध की जांच



दूध की जांच करने के लिए पोटेशियम कार्बोनाइट डालें। अगर लाल रंग सामने आता है तो इसका मतलब दूध में मिलावट है। इसमें यूरिया मिलाया गया है, साथ ही 10 मिली दूध में इतना पानी मिलाएं। अगर झाग आता है तो दूध में डिटरजेंट मिलाया गया है।


-------

खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए अभियान शुरू हो गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर नमूने ले रहे हैं। फरवरी में मंडल में 173 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहीत हुए थे।



अशोक कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed