फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Maulana Qari Ishaq Gora said that applying cream on chapped lips will not break the fast

रमजान महीना: फटे होंठों पर क्रीम लगाने से नहीं टूटेगा रोजा, मौलाना ने दिया हर सवाल का जवाब

Mon, 18 Mar 2024 09:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 18 Mar 2024 09:08 PM IST
सार

Deoband News : मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि फटे होंठों पर क्रीम लगाने से रोजा नहीं टूटेगा।

विज्ञापन
Maulana Qari Ishaq Gora said that applying cream on chapped lips will not break the fast
मौलाना कारी इस्हाक गोरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीयत दावातुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इस्हाक गोरा के नेतृत्व में रोजेदारों की शंकाओं को दूर करने के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन पर सोमवार को रोजेदारों के सवालों के जवाब शरीयत की रोशनी में दिए गए। कारी इस्हाक ने कहा कि रमजान माह में अल्लाह की इबादत करने के साथ ही हलाल रिज्क (खाना) का भी ख्याल रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस तरह जहर शरीर के लिए खतरनाक होता है, उसी तरह हराम रिज्क भी दीन के लिए खतरनाक है। अल्लाह के नजदीक कोई भी चीज इतनी बुरी नहीं जितना बुरा वह पेट है, जो हराम रिज्क से भर दिया गया हो।

विज्ञापन

सवाल : मुजफ्फरनगर निवासी अरशद ने पूछा कि सोशल मीडिया का जमाना है, हर व्यक्ति के पास स्मार्ट फोन है। ज्यादातर लोग रोजे की हालत में मोबाइल पर गेम खेलते हैं, या सोशल मीडिया पर रहते हैं। यहां तक हमारी पड़ोस की मस्जिद में नमाज के बाद और नमाज से पहले भी लोग मोबाइल फोन का प्रयोग करते देखे जाते हैं, जो अपना ज्यादा समय मोबाइल फोन इस्तेमाल करने में बिताते हैं?

जवाब : जो लोग रमजान का एहतराम (सम्मान) नहीं करते वो उसकी फजीलत से महरूम (वंचित) हो जाते हैं। शरीयत में आया है कि रमजान पवित्र महीना है और इसका हर एक लम्हा बहुत कीमती है। इस समय को दूसरी चीजों में जाया नहीं करना चाहिए, जो लोग मस्जिद में मोबाइल फोन का प्रयोग करते नजर आते हैं, उनको यह बात अच्छे से समझ लेनी चाहिए कि मस्जिद अल्लाह का घर है, इबादत की जगह है। इसका एहतराम करना हर व्यक्ति पर वाजिब है।

विज्ञापन

सवाल : सहारनपुर शहर निवासी बुरहान ने पूछा कि बदलते मौसम की वजह से उनके होंठ फट रहे हैं। क्या रोजे की हालत में वह क्रीम लगा सकते हैं?

जवाब : जी हां। रोजे की हालत में होंठों पर क्रीम या वैसलीन लगाई जा सकती है, लेकिन ख्याल रहे उसका अंश हल्क के अंदर न जाए।

यह भी पढ़ें: रामपुर तिराहा कांड: दोषी सिपाहियों को उम्रकैद, अर्थदंड भी लगाया, अदालत ने जलियांवाला बाग से की प्रकरण की तुलना

कारी इस्हाक ने बताया कि रोजेदार हेल्पलाइन नंबर 9897399207, 9557757705, व दूरभाष नंबर 01323553040 पर सवालों के जवाब ले सकते हैं। ई-मेल ishaqgora@gmail.com और qariishaqgora@gmail.com या फिर व्हाट्सअप नंबर 9897399207, 9557757705 पर सवाल लिखकर भेज सकते हैं।

यह भी पढ़ें: UP: मस्जिद में पकड़ा गया संदिग्ध, बैग में मिले 12 सिम कार्ड, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, पूछताछ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed