{"_id":"617c1db20fa33a4d8e19f6ed","slug":"maulana-mufti-asad-qasmi-told-sadhvi-prachi-that-patriotism-and-brotherhood-are-taught-in-madrassas","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: साधी प्राची को उलमा का मदरसों में आने का न्योता, बोले- यहां दी जाती है देशभक्ति व भाईचारे की तालीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: साधी प्राची को उलमा का मदरसों में आने का न्योता, बोले- यहां दी जाती है देशभक्ति व भाईचारे की तालीम
Fri, 29 Oct 2021 09:43 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 29 Oct 2021 09:43 PM IST
सार
मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि बहन साध्वी प्राची मदरसों में खुद आकर देख सकती हैं कि यहां किस तरह की तालीम दी जाती है।
विज्ञापन
साध्वी प्राची
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
विस्तार
साध्वी प्राची के मदरसों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर उलमा ने उन्हें मदरसों में आने का न्योता देते हुए कहा कि वह यहां आकर देख लें कि दीनी इदारों में आतंक की नहीं बल्कि देशभक्ति और भाईचारे का पाठ पढ़ाया जाता है। कहा कि हमारा मुल्क मोहब्बतों से बना हुआ है। यहां नफरत भरे बयानों के लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
मदरसों में पढ़ने वाले छात्र आतंकी बनते हैं, साध्वी प्राची के इस बयान पर जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम कारी इस्हाक गोरा का कहना है कि हमारा मुल्क मोहब्बतों से बना हुआ मुल्क है। यहां नफरत फैलाने वाले और उनके बयानों के लिए कोई जगह नहीं है। भारत की हमेशा से मोहब्बत और भाईचारे को बढ़ावा देने की मिसाल रही है।
विज्ञापन
मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि बहन साध्वी प्राची मदरसों में खुद आकर देख सकती हैं कि यहां किस तरह की तालीम दी जाती है। मदरसों ने हमेशा देशभक्ति और भाईचारे का पाठ पढ़ाया है। यहां से तालीम हासिल करने वाले छात्र दुनिया में मोहब्बत का पैगाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि साध्वी प्राची विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहना चाहती हैं। सरकार को चाहिए कि वह बयानों का संज्ञान लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई करे।
विज्ञापन