{"_id":"58d41e0a4f1c1ba06e1a3a80","slug":"matdan-mein-yogdan-dene-wale-sammanit","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकार्ड मतदान में योगदान देने वाले सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकार्ड मतदान में योगदान देने वाले सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
मतदान में योगदान के लिए सम्मानित करते प्रशासनिक अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला प्रशासन की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मतदाता जागरूकता अभियान में अहम भूमिका निभाने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। डीएम ने सहारनपुर वासियों का आभार जताया और कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से ही सहारनपुर ने मतदान प्रतिशत में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।
सहारनपुर क्लब में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ डीएम शफकत कमाल ने किया। उन्होंने मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल और एसएसपी लव कुमार को गुलदस्ता भेंट कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। मंडलायुक्त ने जिले में चलाये गए मतदाता जागरूकता अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि सभी के संयुक्त प्रयास और मेहनत से ही अपना जिला पूरे प्रदेश में नंबर एक पर रहने में कामयाब रहा। इसका पूरा श्रेय सबकी मेहनत को जाता है। डीएम ने मीडिया और बच्चों के प्रयासों की सराहना की। नागरिक सुरक्षा कोर के चीफ वार्डन राजेश जैन ने कहा कि मतदान से पूर्व नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से शहरवासियों को जागरूक करने वाले नन्हे बच्चों के प्रयासों को सराहा। संयोजक सुरेंद्र चौहान ने कहा कि यह प्रयास सभी के सहयोग से ही संभव हुआ है।
कार्यक्रम में वैष्णवी नृत्यालय की डायरेक्टर रंजना नैब के निर्देशन में बाल कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। डीएम ने मंडलायुक्त और एसएसपी को स्मृति चिह्न भेंट किया। अभियान के संयोजक सुरेंद्र चौहान, नागरिक सुरक्षा कोर के चीफ वार्डन राजेश जैन, राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित मौहम्मद आलम, वैष्णवी नृत्यालय की डायरेक्टर रंजना नैब, संतोष ग्रुप की संतोष, गौरव गिटारिष्ट आदि को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दीपक मीणा, अपर डीएम प्रशासन एसके दुबे, नगर आयुक्त ओपी वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलजीत सिंह सोढ़ी, सीओ सुनीत, एसपी ट्रैफिक ओमवीर सिंह आदि रहे।