{"_id":"63a344b541dc8e22387a7b08","slug":"matches-can-be-held-at-night-in-dr-ambedkar-stadium-saharanpur-news-mrt618727830","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में रात में भी हो सकेंगे खेल मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में रात में भी हो सकेंगे खेल मुकाबले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जल्द ही रात में भी खेल प्रतियोगिताएं कराई जा सकेंगी। इसके लिए पूरे स्टेडियम में हाईमास्ट लाइटें लगाने की तैयारी चल रही है। इनके लिए सीमेंट के बेस बनाए जा चुके हैं। अगले दो माह में स्टेडियम रात के समय दूधिया रोशनी से जगमग नजर आएगा। इसके अतिरिक्त मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही 20 मीटर आगे एक 30 मीटर की हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए बेस तैयार किया जा रहा है।
स्टेडियम में स्मार्ट सिटी योजना के तहत 20 करोड़ रुपये के कार्य कराए जा रहे हैं। इनके तहत जूडो और बैडमिंटन हॉल का पूरी तरह सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण किया ज रहा है। दोनों हॉल के भीतर लाइट की व्यवस्था की गई है। जिससे रात के समय भी मुकाबले कराए जा सकें। इसी प्रकार बास्केटबॉल कोर्ट तैयार किया जा रहा है। यहां भी छह बड़ी लाइटें चारों ओर लगाई जाएंगी। जिससे रात में प्रतियोगिता कराई जा सकें। इसी प्रकार मैदान के चारों ओर खेलो इंडिया योजना के तहत सात करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए सिंथेटिक रनिंग ट्रैक के चारों ओर बड़ी हाईमास्ट लाइट लगाने की तैयारी है। इसके लिए ट्रैक के चारों ओर सीमेंट के बड़े बेस बनाए गए हैं। जिन पर ऊंचे टावर खड़े किए जाएंगे। जिन पर दूधिया लाइटें लगाई जाएंगी। अभी तक मात्र एक हाईमास्ट लाइट लगी हुई है, जो अक्सर बंद रहती है।
रात में हो सकेंगे ये मुकाबले
मैदान पर लाइट की व्यवस्था होने से एथलेटिक्स की तमाम स्पर्द्धाओं के साथ ही हॉकी, फुटबॉल और मैदान पर होने वाले अन्य खेल कराए जा सकेंगे। इनके अतिरिक्त बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कुश्ती, जूडो आदि खेल भी रात में कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन
स्टेडियम में चारों ओर हाईमास्ट लाइट लगाई जा रही हैं। उनके लिए बेस तैयार किए जा चुके हैं। जूडो और बैडमिंटन हॉल के साथ ही बास्केटबॉल कोर्ट पर भी लाइटों की व्यवस्था होगी। निश्चित रूप से रात में भी खेल स्पर्द्धाएं कराने का विकल्प तैयार हो जाएगा।-अनिमेष सक्सेना, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी