फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Massive fire breaks out in scrap warehouse, creates chaos

Saharanpur News: स्क्रैप के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Thu, 02 May 2024 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 02 May 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Massive fire breaks out in scrap warehouse, creates chaos
देहरादून रोड ​स्थित स्क्रैप गोदाम में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी।
सहारनपुर। देहरादून रोड स्थित स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में मौजूद पांच कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग टीम ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग से पुरानी और खराब लाखों रुपये की एलईडी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी क्षेत्र के देहरादून चौक निवासी मोहित बजाज स्क्रैप व्यापारी हैं। देहरादून रोड पर उनका राधा स्वामी सत्संग भवन के पास स्क्रैप का गोदाम हैं, जिसमें पुरानी और खराब एलईडी को डिस्पोज किया जाता है। इसके साथ एलईडी ठीक भी होती है। बुधवार शाम सवा छह बजे पांच कर्मचारी गोदाम में मौजूद थे। उन्होंने गोदाम में बिजली की तारों में शार्ट सर्किट होता देखा, जिससे आग लग गई। पहले कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने कोशिश की, लेकिन देखते-देखते ही आग ने विकराल रूप से लिया। गोदाम में आग फैलती चली गई। इससे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और वह भागकर गोदाम से बाहर निकल आए। मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। पता लगते ही सीएफओ प्रताप सिंह और अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ पंवार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट रही। सीएफओ प्रताप सिंह ने बताया कि आग भीषण थी, लेकिन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। नुकसान का व्यापारी आकलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

केबल में लगी आग, दमकल विभाग टीम बुझाया
उधर, आग लगने की दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र में हुई। जीपीओ रोड पर सड़क किनारे रखे बिजली के केबलों में आग लग गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। दमकल विभाग की टीम एक गाड़ी वहां पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपये के केबल जले हैं। आग लगने की वजह से पता नहीं लग पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed