फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Masked miscreants put chilli powder and beat the young man with sticks

नकाबपोश बदमाशों ने मिर्ची पाउडर डाल युवक को लाठी डंडों से पीटा

Fri, 15 Jul 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Masked miscreants put chilli powder and beat the young man with sticks
महंगी में घायल युवक से पूछताछ करते पुलिसकर्मी - फोटो : SAHARANPUR
नकाबपोश बदमाशों ने मिर्ची पाउडर डाल युवक को लाठी डंडों से पीटा
विज्ञापन

तीतरों (सहारनपुर)। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने युवक के चेहरे पर मिर्ची पाउडर डाल उसे सरियों और डंडों से पीट कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
नानौता कोतवाली के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी निखिल कुमार पुत्र पुरुषोत्तम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को अपनी एक सहकर्मी महिला के साथ महंगी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में उसकी 13 वर्षीय बालिका का प्रवेश कराने के लिए महंगी आया था। इसी दौरान नारायण जनता इंटर कालेज के मुख्य द्वार के सामने ही पीछे से दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश हमलावरों ने उस पर मिर्ची पाउडर डाल सरियों व डंडों से हमला कर दिया। इसमें युवक को गंभीर चोटें आई हैं। बीच-बचाव कराने के प्रयास में महिला भी जख्मी हो गई। युवक की चीख- पुकार सुनकर ग्रामीणों को आता देखकर हमलावर बाइकों पर सवार होकर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घटना की बाबत बहलोलपुर पुलिस चौकी पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच पीड़ित को गंगोह सीएचसी पर भर्ती कराया। पीड़ित ने बताया कि वह नगर के निजी पब्लिक स्कूल में लेखाकार के रूप में तैनात है, जहां पर उसके साथ मोहल्ले की महिला भी नौकरी करती है। वह स्कूल में प्रवेश के लिए आया था कि बाइक सवारों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सोबीर नागर का कहना है कि पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed