फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Married woman's death, in-laws accused of poisoning

Saharanpur News: विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर जहर देने का आरोप

Fri, 29 Dec 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 29 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Married woman's death, in-laws accused of poisoning
सरसावा। क्षेत्र के गांव शेखपुरा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता और भाई ने सरसावा थाने में शिकायत कर ससुरालियों पर बेटी को जहर देने का आरोप लगाया। पुलिस ने विवाहिता का शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

बुधवार देर रात सरसावा थाने के नकुड़ रोड स्थित गांव शेखपुरा में अनुसूचित जाति की विवाहिता आशु 32 की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सरसावा थाने पहुंचे देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सरकड़ी शेख निवासी भोपाल ने बताया कि उसकी बेटी की शादी करीब 18 वर्ष पूर्व शेखपुरा गांव में हुई थी। मंगलवार देर शाम सूचना मिली कि उनकी बेटी को उल्टियां लगी हुई है, जिस पर उसने अपने बेटे को शेखपुरा गांव भेजा। जो ससुरालियों को साथ लेकर अपनी बहन को सहारनपुर अस्पताल ले गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर बेटी को विषैला पदार्थ खिलाकर जान से मारने का आरोप लगाया है। आशु के 10 साल की एक बेटी तथा अपने भाई से गोद लिया हुआ छह साल का बेटा है। उधर, सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि विवाहिता की मौत के संबंध में पिता ने शिकायत की थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed