Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Married woman thrown from roof, Gambhir

विवाहिता को छत से फेंका, गंभीर

Sun, 01 Mar 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrown from roof, Gambhir
विवाहिता को छत से फेंका, गंभीर
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। एक विवाहिता को उसके ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मकान की छत से नीचे फेंक दिया। परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ता कराया। पीड़ित के पिता ने पति, सास, ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में क्षेत्र के गांव उसंड़ निवासी श्यामलाल पुत्र द्वारिका प्रसाद ने बताया उनकी बेटी स्वाति की 10 फरवरी 2019 को थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव डंडौली खेड़ा निवासी विकास के साथ हुई। शादी में उन्होंने 20 लाख रुपये खर्च किए, इनमें एक लाख रुपये नगद, चार लाख रुपये की कीमत के जेवरात शामिल हैं। आरोप है कि इतना दहेज देने के बाद भी उसकी बेटी के ससुराल को लोग उसे एक लाख रुपये एवं कार मायके से लाने के लिए परेशान करने लगे। उनकी बेटी का मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न करने लगा। जब उसे पता चला, तो वह उसकी ससुराल गया और दामाद विकास को पांच लाख रुपये दिए। कुछ दिन बाद फिर से उसकी बेटी को परेशान किया जाने लगा। उनकी बेटी को मारपीट कर उनके घर छोड़कर चले गए। इसके बाद उन्होंने पंचायत की, इसमें कुछ जिम्मेदार लोगों ने फैसला किया।
विज्ञापन

आरोप है कि आठ नवंबर 2019 की रात में करीब आठ बजे उनकी बेटी को उसकी ससुराल के लोगों ने लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा और मकान की छत से नीचे फेंक दिया। इसका पता चलने पर वह बेटी की ससुराल पहुंचे और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया रहा है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित के पति विकास, सास बाला, ससुर सुरेश निवासी डंडौली खेड़ा ननद सुमन व ननदोई चंदू निवासी कम्बोह मजरा, रविंद्र सिंह पुत्र जगदीश निवासी शिव कॉलोनी, छुटमलपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed