फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Married woman hanged on the noose, report on three including husband

फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति सहित तीन पर रिपोर्ट

Sun, 06 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged on the noose, report on three including husband
नागल (सहारनपुर)। शनिवार सुबह क्षेत्र के गांव भलस्वा ईसापुर में एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली। जबकि उसके ससुराली फरार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला का शव पंखे पर चुन्नी से बने फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना देते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना सदर बाजार के गलीरा निवासी 24 वर्षीय रितु की शादी नागल थाना क्षेत्र के गांव भलस्वा ईसापुर निवासी सोनू पुत्र देशराज के साथ करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। दंपति के कोई बच्चा नहीं है। रीतू के भाई टिंकू का कहना है कि उसके ससुराल वाले शुरू से ही दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर उसे परेशान करते रहते थे। कई बार पंचायत भी हुई लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। वे उसकी बहन का लगातार उत्पीड़न कर रहे थे। शनिवार सुबह करीब छह बजे पुलिस को पड़ोसियों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए सूचना दी कि रितु का कमरा बंद है तथा परिजन फरार है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को नीचे उतारते हुए रीतू के मायके वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed