{"_id":"64c01912571f305d9f0ce844","slug":"married-woman-dies-after-consuming-poison-under-suspicious-circumstances-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-6634-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से विवाहिता की मौत
विज्ञापन
छुटमलपुर,बिहारीगढ़। संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप ससुरालियों तथा दूसरे समुदाय की एक महिला पर लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए जांच शुरू कर दी।
बिहारीगढ़ थाने पर दी गई तहरीर में मृतका रीता के भाई बेहट थाने के गांव रंडोल निवासी सुन्दर पुत्र फूल सिंह ने बताया कि उसकी बहन रीता की शादी 19 वर्ष पूर्व गांव जहानपुर में हुई थी। आरोप है कि पिछले कई साल से ससुराल दहेज के लिए उसकी बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। रिश्तेदारों ने कई बार समझौता कराया। आरोप है कि बीती रात पति और ससुरालियों ने दूसरे समुदाय की एक महिला के साथ मिल कर विवाहिता से मारपीट करते हुए उसे जहर दे दिया। इसके बाद ससुराली उसे लेकर जिला अस्पताल गए जहां महिला की मौत हो गई। थानाध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।