{"_id":"66008bfeb5cf512edd05cd2a","slug":"married-woman-died-under-suspicious-circumstances-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-120792-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
Mon, 25 Mar 2024 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 25 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र की पीरवाली गली में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके से पति और ससुराल वाले फरार हो गए। मृतका के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली मंडी पुलिस के साथ एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। विवाहिता की हत्या हुई या फिर उसने आत्महत्या की, पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
जनपद मुजफ्फरनगर रतेड़ी निवासी सिदरा (32) की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व कोतवाली मंडी क्षेत्र की पीरवाली गली नंबर 12 निवासी शाकिर के साथ हुई थी। रविवार की दोपहर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि घर में सिदरा का शव पड़ा है। पता लगते ही कोतवाली मंडी प्रभारी नेमचंद मौके पर पहुंच गए। घर से पति और मृतका की दो ननद, एक देवर व अन्य ससुराल वाले फरार मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतका के मायके में घटना की सूचना दी। मायके पक्ष दहेज की खातिर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
हत्या या आत्हत्या, जांच कर रही पुलिस
एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनाें बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। हो सकता है कि सिदरा का गला घोंटकर हत्या की गई या फिर उसने ससुरालियों से परेशान होकर आत्महत्या की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
रात भी पति के साथ हुआ था झगड़ा
पुलिस के मुताबिक, सिदरा और शाकिर के बीच शादी के बाद से झगड़ा रहता था। शनिवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि सिदरा को पति और ससुराल वाले दहेज की खातिर ताने मारते थे। मायके से रुपये लाने की मांग करते थे। इसी के चलते सिदरा की हत्या की गई है।