{"_id":"6ab6cd89e6a29a9b7a0e826c","slug":"married-woman-allegedly-murdered-over-unmet-dowry-demand-saharanpur-news-c-29-1-mng1008-181554-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप
विज्ञापन
छपार। गांव रामपुर में विवाहिता मीना (25) का शव छत के कुंडे से लटका मिला था। मीना के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति, ससुर, जेठ व तीन महिलाओं सहित सात आरोपियों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि कार व पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या की गई। पति व ससुर को हिरासत में लिया गया है।
गांव रामपुर में बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग 3 बजे आशू की पत्नी मीना का शव छत के कुंडे से लटका मिला था। आरोप है कि आशू ने अपने साले थाना भोपा क्षेत्र के गांव रुडकली निवासी भोला को फोन करके बताया कि उसने मीना को मार दिया है।
मीना के परिजन कुछ ग्रामीणों के साथ रामपुर पहुंचे। पूछताछ की तो उन्हें बताया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, जिस पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। बाद में समझाने पर पुलिस शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतका के पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
मीना के भाई भोला ने बताया कि आरोपी अतिरिक्त दहेज की मांग में एक कार व पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने उसकी बहन की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया।
भोला ने अपनी बहन के पति, ससुर सोमपाल, राहुल जेठ, साक्षी सास, बेबी ननद, अन्नु जेठानी सहित सात के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतका के ससुर को भी हिरासत में लिया है।
जांच अधिकारी मोहित कुमार ने बताया कि पति व ससुर को हिरासत में लेकर मामले के बारे में जानकारी की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों का चालान किया जाएगा।