फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Marking the truck parked everywhere, stirred

जगह-जगह खड़े ट्रक चिह्नित, हड़कंप

Sun, 18 Oct 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 18 Oct 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
Marking the truck parked everywhere, stirred
शहर के ट्रांसपोर्ट कारोबार को टीपी नगर में शिफ्ट करने की चल रही कवायद के बीच सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने ट्रांसपोर्टरों को चेतावनी दी है कि सोमवार से शहर में जगह-जगह खड़े ट्रकों के चालान कर पहले से अधिक जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


दूसरी ओर, टीपी नगर न जाने पर ट्रकों का चालान किए जाने की कार्रवाई से मचे हड़कंप के बीच शनिवार को काफी संख्या में ट्रकों को टीपी नगर की ओर ले जाया गया। हालांकि ट्रांसपोर्टरों ने एसडीए के वीसी से मुलाकात कर फिर अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने टीपी नगर में सुरक्षा व्यवस्था, सुविधाओं की कमी के अलावा छोटे कारोबारियों को अब तक भूखंड आवंटित न होने की समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन


एसडीए कार्यालय में ट्रांसपोर्टरों के साथ हुई बैठक में वीसी वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि शहर के अंबाला रोड, गुघाल मेला क्षेत्र, बोमनजी रोड, मंडी समिति रोड समेत अन्य कई क्षेत्रों को चिह्नित कर लिया गया है। इन्हीं क्षेत्रों में ट्रकों को खड़ा किया जाता है और शहर में ट्रांसपोर्ट कारोबार के कारण अतिक्रमण एवं जाम की समस्या खड़ी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 टीपी नगर समन्वय समिति के सह संयोजक ब्रित चावला और वरिष्ठ ट्रांसपोर्टर दीदार सिंह सेठी ने कहा कि ट्रांसपोर्ट कारोबार ऐसा व्यवसाय है, जिसमें व्यापारियों के करोड़ों रुपये का सामान गोदामों में रखना होता है। बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक  माल की सुरक्षा महत्वपूर्ण होती है।


वरिष्ठ ट्रांसपोर्टर सरदार बलजीत सिंह दुआ और विपुल गिरधर ने कहा कि सोमवार से अधिक से अधिक कारोबार को टीपी नगर से ही संचालित करने की कोशिश की जाएगी, लेकिन इस प्रक्रिया में लगने वाले वक्त के नाम पर ट्रांसपोर्टरों का शोषण न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed