फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Markets decked up for Karwa Chauth, a plethora of offers on display

Saharanpur News: करवाचौथ के लिए सजा बाजार, ऑफर की भरमार

Thu, 22 Oct 2026 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Markets decked up for Karwa Chauth, a plethora of offers on display
रायवाला कपड़ा मार्केट में दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। करवाचौथ पर्व के साथ आगामी त्योहारों के चलते बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार के नजदीक आते ही महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। कई दुकानदार भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न ऑफर दे रहे हैं।

महानगर के नेहरू मार्केट, दिल्ली रोड, कोर्ट रोड और रायवाला आदि बाजारों में करवाचौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार साड़ियां, सूट, डिजाइनर ड्रेस और अन्य परिधानों का चयन कर रही हैं। बाजारों में ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही से व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। महिलाएं करवाचौथ पर खास दिखने के लिए पारंपरिक परिधानों के साथ नए डिजाइन के कपड़ों को भी पसंद कर रही हैं। इसमें सिल्क की साड़ी और वन पीस गाउन और सूट की खासी मांग है। इनकी कीमत भी 700 रुपये से शुरू होकर पांच हजार रुपये तक हैं। इसके अलावा दुकानों पर अलग-अलग रेंज में कपड़े उपलब्ध हैं, जिससे महिलाएं अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर सकें। ज्वैलरी और अन्य शृंगार के सामान पर मिल रहे ऑफर भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

- बोले व्यापारी

- व्यापारी निखिल कुमार ने बताया कि करवाचौथ को लेकर बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। महिलाएं त्योहार के लिए कपड़ों और शृंगार के सामान की खरीदारी कर रही हैं। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए दुकानों पर अलग-अलग डिजाइन और रेंज का माल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- संपूर्ण व्यापार प्रतिनिधिमंडल के युवा महानगर अध्यक्ष अंकित जैन ने बताया कि करवाचौथ और आगामी त्योहारी सीजन के चलते कपड़ों की खरीदारी हो रही है। महिलाओं को सिल्क साड़ी और सूट काफी अधिक पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed