{"_id":"608eeb208ebc3efbf12aa5ef","slug":"markets-closed-movement-on-roads-saharanpur-news-mrt536753760","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार रहे बंद, सड़कों पर आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार रहे बंद, सड़कों पर आवाजाही
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू का असर दूसरे दिन काफी नजर आया। बाजार पूरी तरह बंद रहे, लेकिन सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी दिखी। बहुत से लोग बेवजह भी घरों से बाहर निकले, जिन्हें रोक कर पुलिस ने जमकर फटकार लगाई।
रविवार को सुबह के समय लोग दूध और सब्जी खरीदने घरों से निकले। शहर के खलासी लाइन सहित कई जगह पर लोग सब्जी खरीदते नजर आए। कोर्ट रोड, घंटाघर, अंबाला रोड, नेहरू मार्केट, मोरगंज, शहीदगंज, नखासा बाजार, रानी बाजार, हलवाई अट्टा, मटिया महल, देहरादून रोड आदि स्थानों पर बाजार पूरी तरह बंद रहे। नवीन मंडी स्थल में भी सन्नाटा पसरा रहा, फल, सब्जी और अनाज सभी प्रकार की दुकानें बंद रहीं। बाजोरिया रोड पर अस्पताल और पैथोलॉजी लैब पर लोगों की भीड़ नजर आई। दीवानी कचहरी के सामने मेडिकल स्टोर पर भी लोग दवाओं के लिए कतार में लगे दिखे। शहर के हालात पर नजर रखने के लिए पुलिस के वाहन भी भ्रमण करते रहे। उधर, रोडवेज बसों को यात्री नहीं मिले। बस अड्डे सूने पड़े रहे।
बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग
घंटाघर पर पुलिस ने नेहरू मार्केट की तरफ वाले रास्ते पर बैरियर लगा रखा था। जो भी चार पहिया वाहन उधर से आया, तो उसे रोक कर चेक किया गया। इस दौरान कई वाहन चालक ऐसे भी मिले, जो घर से बाहर निकलने का ठोस कारण नहीं बता पाए। ऐसे वाहनों चालकों के चालान भी काटे गए। वहीं जो आवश्यक कार्य से निकले थे, उन्हें जाने दिया गया। इसी तरह देहरादून चौक पर भी पुलिस एक तरफ बैरियर लगाया हुआ था।
विज्ञापन
नागरिक सुरक्षा कोर की टीम रही सक्रिय
शहर के प्रमुख चौराहों पर नागरिक सुरक्षा कोर की टीम के सदस्य भी सक्रिय रहे। पुलिसकर्मियों के साथ वह बेवजह बाहर निकलने वालों से पूछताछ करते नजर आए। साथ ही लोगों को आगाह किया गया कि कोरोना संक्रमण को हराने के लिए कोविड गाइडलाइन का पालन अनिवार्य रूप से करना है।