फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Marketing tips given to handicraftsmen

सेमीनार में हस्तशिल्पियों को दिए विपणन के टिप्स

Wed, 12 Jan 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Marketing tips given to handicraftsmen
सहारनपुर। हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद की ओर से उत्पाद विकास, डिजाइन और विपणन के लिए चुनौतियां एवं अवसर विषय पर बुधवार को एक दिवसीय सेमिनार हुई। इसमें हस्तशिल्पियों को विपणन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

मंडी समिति रोड स्थित एक सभागार में आयोजित सेमिनार में ईवीसीएस के महानिदेशक डॉ. राकेश कुमार ने उद्देश्य की जानकारी दी। सेमिनार के पहले सत्र में डिजाइनर अभिरुचि ने हस्तशिल्पियों को हस्तशिल्प उत्पाद के विकास एवं उत्पाद के डिजाइन पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण हस्तशिल्प क्षेत्र पर बुरा असर पड़ा है। छोटे स्तर के हस्तशिल्पी इससे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में दीपक नौटियाल ने कहा कि किसी भी व्यापार के लिए विपणन अहम भूमिका अदा करता है। इसलिए व्यापार में विपणन की सटीक जानकारी होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट मार्केटिंग सशक्त माध्यम है। डिजिटल मार्केटिंग हजारों उपभोक्ताओं तक पहुंचने का सबसे आसान तरीका है। सहायक निदेशक सुनील शर्मा ने हस्तशिल्पियों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान कालीन प्रशिक्षण अधिकारी योगेश पाठक, सीएफसी प्रभारी मोहम्मद आसिफ आदि ने भी विचार रखे। सेमिनार के बाद सभी हस्तशिल्पियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed