{"_id":"5814fad84f1c1b1f66bc1efb","slug":"market-turnover-of-more-than-25-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के बाजारों में 25 करोड़ से अधिक का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के बाजारों में 25 करोड़ से अधिक का कारोबार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 30 Oct 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
दीपावली की सजावट के लिए खरीदारी करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर्व पर बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। बाजारों में देर रात तक इलेक्ट्रानिक्स, बर्तन, क्रॉकरी, कार, बाइक, स्कूटी, मोबाइल और घरेलू सजावट के सामानों की खरीददारी हुई। धनतेरस से लेकर छोटी दीवाली तक शहर के बाजारों में करीब 25 करोड़ से अधिक का कारोबार रहा। सबसे अधिक खरीदारी ऑटोमोबाइल और ज्वैलरी के लिए की गई।
शहर के कोर्ट रोड, लिंक रोड, सर्राफा बाजार, बर्तन बाजार, नया बाजार, घंटाघर, नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट सहित अन्य तमाम बाजारों में लोग सुबह से देर रात तक खरीदारी करते रहे। अपने बजट के हिसाब से मध्यम वर्ग से लेकर संभ्रांत परिवारों के लोगों ने सोने, चांदी और स्टील के बर्तनों, सिक्के, प्लास्टिक के क्राकरी उत्पाद, कारें, स्मार्टफोन, घड़ियां, लैपटॉप, एलइडी टीवी समेत अन्य तरह के आइटम्स की जमकर खरीदारी की।
सर्राफा कारोबारी आनंद गुप्ता के मुताबिक शहर के ग्राहकों के साथ ही देहात और कस्बों से आने वाले ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए दो दिनों तक चली खरीददारी में करीब 10 करोड़ रुपये की खरीददारी हो गई। कारोबारी गौतम शंकर सिंघल ने बताया कि कारोबार काफी अच्छा रहा। बिजली कारोबारी आशीष कुमार के अनुसार लड़ियां, लाइटिंग आइटम्स, रंग बिरंगेे डेकोरेटेड आइटम्स की अधिक मांग रही।