{"_id":"56facecf4f1c1b2b55f0020a","slug":"market-price-fixed-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार भाव से तय हो मुआवजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार भाव से तय हो मुआवजा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Problems listening MP
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि भूमि अधिग्रहण में बाजार भाव के हिसाब से मुआवजा तय होना चाहिए। अधिग्रहण के लिए किसानों की सहमति होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में कैराना सांसद ने कहा कि जिले में बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इसमें भूमि लेने का प्रस्ताव वर्ष 2013 में किया गया था, जबकि अधिग्रहण अब हो रहा है।
इसलिए मौजूदा बाजार भाव के हिसाब से इसका मुआवजा तय होना चाहिए। सांसद ने कहा कि भूमि का सर्किल रेट जिलाधिकारी तय करते हैं, जिसका मतलब सिर्फ स्टांप शुल्क वसूल करने के लिए होता है।
विज्ञापन
अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा बाजार भाव से तय होना चाहिए। किसानों की बिना सहमति के भूमि अधिग्रहण करने को प्राकृतिक न्याय के खिलाफ बताते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जिला प्रशासन से वार्ता की जाएगी। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह, प्रीतम गुर्जर, बिजेंद्र जंधेड़ी रहे।