{"_id":"6155f86d8ebc3e0b356911d9","slug":"manyavar-kanshi-ram-s-parinirvana-day-in-lucknow-on-9th-saharanpur-news-mrt558624951","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में मान्यवर कांशीराम का नौ को परिनिर्वाण दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में मान्यवर कांशीराम का नौ को परिनिर्वाण दिवस
विज्ञापन
बसपा कार्यालय पर बसपा की समीक्षा बैठक में भाग लेते पदाधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में मान्यवर कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस नौ को
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय में देहात विधानसभा की मासिक समीक्षा बैठक हुई। साथ ही नौ अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस की तैयारियों पर विचार विमर्श किया।
बसपा के मंडल कोर्डिनेटर राज कुमार गौतम ने कहा विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती दी जाए। मुख्य सेक्टर प्रभारी व पार्षद अनिल कुमार ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी पदाधिकारी जुट जाएं, क्योंकि चुनाव में बसपा की सरकार बनेगी और बहनजी को मुख्यमंत्री बनाना है। देहात विधानसभा प्रभारी अजब सिंह ने कहा नौ अक्तूबर को लखनऊ में मान्यवर कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा। इसमें देहात विधानसभा से दस से बाहर बसों व कारों से कार्यकर्ता लखनऊ जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने कहा बसपा अनुशासन की पार्टी है, इसलिए लखनऊ जाने के दौरान सभी कार्यकर्ता अनुशासन में रहे।
बैठक में जिला महासचिव राज कुमार सैनी, जिला सचिव विक्की गौतम, विधानसभा अध्यक्ष सोनित प्रधान, बीवीएफ के मंडल संयोजक भास्कर, विधानसभा संयोजक सोनू कुमार ने भी विचार रखे। इसमें शाह हुसैन गाड़ा, सुलेमान प्रधान, शुभम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेश गौतम सहित समस्त सेक्टर अध्यक्ष व जिम्मेदार प्रधान मौजूद रहे। संचालन सुखराम भारती ने किया।