फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Many states also influence the Gupta family

कई राज्यों की सरकारों में भी है गुप्ता परिवार का रसूख

Mon, 11 Apr 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 11 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर, साउथ अफ्रीका में राष्ट्रपति जैकब जुमा से करीबी संबंध के चलते विपक्ष के निशाने पर आए एनआरआई अजय गुप्ता भारत में भी कई राज्यों की सरकारों में खासा रसूख रखते हैं।
विज्ञापन


पारिवारिक और अन्य कार्यक्रमों में प्रदेश और देश के कई बड़े मंत्रियों और दिग्गजों को सहारनपुर बुलाकर अपने कद का अनुभव करा चुके हैं। इतना ही नहीं, अजय गुप्ता के बहनोई अनिल गुप्ता को उत्तराखंड सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा भी दिया था। 
विज्ञापन


अब सहारनपुर मूल के कारोबारी गुप्ता परिवार के बारे में यह खबर आई है कि उन्होंने गुपचुप तरीके से दक्षिण अफ्रीका छोड़ दिया है। उन पर सरकार में प्रभाव जमाने का आरोप है। हालांकि गुप्ता परिवार की भारत में भी राजनीतिक घरानों में खासी पकड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कई नेताओं से करीबी संबंध कई बार सामने आए हैं। पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सपा और कांग्रेस के दिग्गज सहारनपुर सहित आयोजन स्थलों पर पहुंचते रहे हैं।

करीब दो साल पहले गुप्ता परिवार के शादी समारोह में तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री राजीव शुक्ला, प्रदेश के कई मंत्री पहुंचे थे। इसके अलावा सहारनपुर में शिवधाम के शिलान्यास मौके पर भी प्रदेश के कबीना मंत्री शिवपाल यादव समेत कई लोग यहां पहुंचे थे।

इतना हीं नहीं, सहारनपुर में आने के दौरान गुप्ता परिवार यहां के लोगों को अपने रसूख से वास्ता कराते रहे हैं। कई वर्ष पहले दक्षिण अफ्रीका के तत्कालीन मंत्री यूसुफ पहाड़, कई सिने अभिनेता, राजनेता और एक बार तो दक्षिण अफ्रीका की पूरी क्रिकेट टीम को सहारनपुर ले आए थे।

हालांकि अजय गुप्ता के करीबियों का दावा है कि वे शादी समारोह की तैयारियों के लिए इंडिया आ गए हैं और सहारनपुर में भी थोड़ी देर के लिए आए थे। इसके बाद देहरादून रवाना हो गए।

आपको बता दें कि एनआरआई अजय गुप्ता के बेटे की शादी तुर्की में हो रही है और रिसेप्शन सहारनपुर में भी किया जा रहा है। इनके करीबी जावेद साबरी का कहना है कि शादी की तैयारियों में गुप्ता परिवार व्यस्त है।


उनके बच्चे दक्षिण अफ्रीका में ही हैं। दक्षिण अफ्रीका में कुछ विरोधी इस परिवार के बारे में अफवाह फैला रहे हैं। व्यस्तता की वजह से इन लोगों ने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दिया है। गुप्ता परिवार ने जब से मीडिया क्षेत्र में कदम रखा है तब से वहां के लोगों को ज्यादा परेशानी होने लगी। जो ताकतवर होता है, उसका विरोध तो होता ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed