फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Many officers and employees of the Electricity Corporation came on the radar

Saharanpur News: विद्युत निगम के कई अधिकारी व कर्मचारी आए रडार पर

Thu, 01 Jun 2023 05:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 01 Jun 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
Many officers and employees of the Electricity Corporation came on the radar
- अवर अभियंता का निलंबन होने के बाद उच्च अधिकारी कर रहे जांच
विज्ञापन

- एंटी करप्शन की टीम ने कार्यालय पहुंचकर निलंबित जेई के बारे में जानकारी ली

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विद्युत निगम के अवर अभियंता का निलंबन होने के बाद कई अधिकारी और कर्मचारी रडार पर आ गए हैं। उनकी उच्च अधिकारी गोपनीय जांच करा रहे हैं। जांच में कईयों की गर्दन फंस सकती है। वहीं, एंटी करप्शन की टीम ने भी कार्यालय पहुंचकर निलंबित अवर अभियंता के बारे में जानकारी ली।
विद्युत निगम में भ्रष्टाचार की जड़े गहरी हैं। कनेक्शन लेने, भार बढ़ाने या फिर घटवाने के लिए उपभोक्ताओं को कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसके बाद भी कई बार उनका काम नहीं होता है। भ्रष्टाचार के मामले में किशनपुरा बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता नरदेव गौतम को निलंबित करने के साथ ही उनकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही गलत बयान देने पर तीन संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त कर घर का रास्ता दिखा दिया है। इसके बाद से विद्युत निगम में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि अभी भी कई अवर अभियंता, टीजीटू और संविदा कर्मी उच्च अधिकारियों के रडार पर है। उनके बारे में गोपनीय जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद अधिकारी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजेंगे। वहां से आदेश मिलने के बाद किसी भी दिन अधिकारी बड़ा खुलासा कर सकते हैं। इसमें एक दो नहीं बल्कि कईयों की नौकरी खतरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन की टीम ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अमित कुमार श्रीवास्तव से मिलकर निलंबित अवर अभियंता के बारे में जानकारी ली। पता किया कि अवर अभियंता सहारनपुर में कब से तैनात है और कहां का रहने वाला है।

- वर्जन

भ्रष्टाचार की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाता है। अभी कुछ अवर अभियंता, टीजीटू और संविदा कर्मियों की जांच करा रहे हैं। जांच में दोषी पाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - संजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed