फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Many marks rained, the faces of the meritorious blossomed

खूब बरसे अंक, खिले मेधावियों के चेहरे

Sat, 23 Jul 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Many marks rained, the faces of the meritorious blossomed
नालंदा वर्ल्ड स्कूल कें परीक्षा फल में टॉपर्स छात्र छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम को देखकर मेधावियों के साथ शिक्षक और अभिभावक खुश नजर आए, क्योंकि इस वर्ष जमकर अंक बरसे। शिक्षकों का कहना है कि परीक्षाफल काफी अच्छा रहा। जिन छात्र-छात्राओं ने मेहनत से पढ़ाई की, उन्हें अच्छे अंक हासिल हुए हैं। अंकों की खूब बरसात हुई।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल में वाणिज्य वर्ग की छात्रा अंशिका जैन ने 98.8 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी तरह विज्ञान वर्ग में प्रियता और ध्रुव कुमार ने संयुक्त रूप से 97.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य राजीव कुमार शुक्ला ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

सड़क दूधली स्थित खालसा पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा में विराट यादव ने 98, अर्जुन सिंह ने 96.2, अनमोल यादव ने 95.7, तनिष तोमर ने 94.6, आशुतोष मित्तल ने 93.4, तेजस सिंह ने 92.4, मानवी ब्रमण ने 89.2 और रिया सिद्धार्थ ने 88.2 फीसदी अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित रेनबो स्कूल में 12वीं में संयम वडेरा ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल के टॉपर बने। दूसरे स्थान पर साहिल राज ग्रोवर 97, साधिका खेड़ा 96.8 और सक्षम टुटेजा ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। 62 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक नंबर हासिल किए। विदुषी मित्तल ने विज्ञान वर्ग में 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। कॉमर्स में झलक जैन ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय निदेशिका संतोष गुप्ता और प्रधानाचार्य डॉ संजीव जैन ने मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
चिलकाना रोड स्थित ब्राउनवुड स्कूल में विज्ञान वर्ग में इल्मा ने 93.2 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अम्मार ने 92.2 और अलीना सैफी 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। प्रबंधक साफिया सुबूही और प्रिंसीपल अब्दुल बासित ने मेधावियों को बधाई दी।
स्प्रिंग बेल्स स्कूल में हर्ष सिरोही ने 95.4 फीसदी अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रहे। हिमांशु ने 94.8, खुशी पंवार ने 94.2, तनु चौधरी ने 93.6, वंशिका जैन ने 93 और वैष्णवी वशिष्ठ ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रबंध निदेशक राणा कर्ण सिंह और प्रिंसिपल अलका कुमार ने विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी।
माउंट लिटेरा जी स्कूल का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। विद्यालय की छात्रा यास्मीन कौर ने 93 फीसदी अंक कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, सचिव नीरज गुप्ता और प्रिंसिपल टीडीएस भारद्वाज ने शिक्षकों को भविष्य में ऐसे ही परिणाम देने की उम्मीद बनाए रखने के लिए कहा।
गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में 12वीं के परीक्षा परिणाम में चंदनप्रीत कौर ने 95.8 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसी तरह गगनप्रीत ने 94, ईशिका गुप्ता ने 93.8, मैत्री जैन ने 92, मोहम्मद अली ने 91.4 और अमन कुमार ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
दिल्ली पब्लिक स्कूल में 12वीं में माधवी शर्मा ने 98.2 प्रतिशत, शौर्य अग्रवाल ने 97.8, लावण्या चौधरी ने 97.6, भविष्या रावल ने 97.2 और मंशा राजपाल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। चिलकाना रोड स्थित लॉर्ड महावीरा एकेडमी में वृंदा अग्रवाल वाणिज्य वर्ग में 98 फीसदी अंकों के साथ टॉपर रही। विज्ञान में वासु अग्रवाल ने टॉपर रहे। इन्होंने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
न्यू ऐरा एकेडमी में विज्ञान वर्ग के अदनान खान ने 99.2 फीसदी अंक प्राप्त कर पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही देहरादून रीजन में भी पांचवां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। जुनैद हसन ने 93.8 फीसदी अंक पाकर दूसरा स्थान पाया। उमैमा अमीन ने 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
केएलजी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं में प्रतीक शर्मा ने 94.2, श्रेया पंत ने 92.2, अक्षय चौधरी ने 92 फीसदी अंक प्राप्त किए। विभूति चौहान ने 91.2, वंशिका शर्मा ने 90.8, स्नेहा ने 90.8 और आरना अवस्थी ने 90.4 फीसदी अंक मिले।

अंबाला रोड स्थित ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं में वाणिज्य वर्ग में गोविंद स्वामी ने 98, अभिनव चौहान ने विज्ञान वर्ग में 95.8 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया। जिया ने 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।

पाइनवुड स्कूल की 12वीं के टॉपर्स खुशी मनाते छात्र छात्राएं

पाइनवुड स्कूल की 12वीं के टॉपर्स खुशी मनाते छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

दिल्ली पब्लिक स्कूल में 10 वीं के परीक्षा फल में खुशी मनाते टॉपर्स

दिल्ली पब्लिक स्कूल में 10 वीं के परीक्षा फल में खुशी मनाते टॉपर्स- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed