{"_id":"656b7e74e661f3b30308f097","slug":"many-issues-raised-before-the-chief-minister-in-the-entrepreneur-conference-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-14014-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: उद्यमी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री के सामने उठाए कई मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: उद्यमी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री के सामने उठाए कई मुद्दे
Sun, 03 Dec 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और प्रदेश सरकार के तत्वावधान में एमएसएमई उद्यमी महासम्मेलन का आयोजन लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ। इसमें सहारनपुर के उद्यमियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष कई मुद्दों को उठाया।
आईआईए के चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ट्रांसफार्मिंग एमएसएमई टुवर्ड्स इंडस्ट्री से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि महासम्मेलन में उद्यमियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष कई मांगों को रखा। उद्यमियों ने प्रदेश में औद्योगिक भूमि को फ्रीहोल्ड करने, पॉलिसी में बदलाव करके 25 प्रतिशत मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर एवं 25 प्रतिशत सर्विस सेक्टर से परचेज करने आदि की मांग की। एनसीआर में उद्योंगो में जेनसेट की बंदी के कारण पैदा हो रही समस्या, एसजीएसटी द्वारा दिए जा रहे नोटिसों, कुछ विभागों के द्वारा पुनः इंस्पेक्टर राज की तरफ बढ़ने आदि के बारे में भी अवगत कराया गया।
राष्ट्रीय सचिव प्रमोद सडाना ने बताया कि आईआईए ने आईआईटी रुड़की, नेशनल स्टॅाक एक्सचेंज (एनएसई) एवं सेंट्रल वेयर हाऊस कारपोरेशन (सीडब्लूसी) के साथ एमएसएमई के उत्पादों के लिए एमओयू साइन किए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उद्यमियों की मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया है। कार्यक्रम में जिले से आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, प्रवीण सडाना एवं प्रमोद मिगलानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव अरोडा, राष्ट्रीय सचिव प्रमोद सडाना, आरके धवन, कृष्ण राजीव सिंघल, गौरव चोपड़ा, जय बजाज, हरजीत सिंह आदि ने भाग लिया।