{"_id":"60d0db928ebc3e708e36e972","slug":"many-councilors-of-the-corporation-came-out-in-favor-of-the-ceo-saharanpur-news-mrt5438467100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईओ के पक्ष में उतरे निगम के कई पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईओ के पक्ष में उतरे निगम के कई पार्षद
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी के सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और कंपनी सचिव पूजा के बीच चल रहे विवाद में पार्षद भी कूद आए हैं। पार्षदों ने सीईओ का पक्ष लेते हुए कंपनी सचिव पर कार्यों में लापरवाही बरतने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पार्षदों ने मंडलायुक्त को पत्र सौंपा है।
सोमवार को मंडलायुक्त एवी राजमौलि से मिलने पहुंचे पार्षद शाहवेज अहमद, शहजाद मलिक, रमन चौधरी, फजलुर्रहमान, शहजाद, फुरकाना मलिक, गुलशेर आदि ने बताया कि वह एबीडी (एरिया बेस्ड डेवलपमेंट) क्षेत्र के पार्षद हैं। इन वार्डों में स्मार्ट सिटी योजना के तहत कई कार्य होने हैं। कार्यों को लेकर वह कई बार स्मार्ट सिटी की कंपनी सचिव पूजा से मिले मगर पूजा ने कभी सही तरह से बात नहीं की। आरोप है कि अभद्र व्यवहार तक किया गया, जिसको लेकर कई बार इसकी मौखिक शिकायतें नगरायुक्त से की गई।
गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी की कंपनी सचिव पूजा ने सीईओ ज्ञानेंद्र सिंह और मुख्य वित्त अधिकारी के खिलाफ राज्य महिला आयोग को शिकायत भेजकर गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप था कि उनको प्रताड़ित किया जा रहा है तथा योजनाओं में भ्रष्टाचार हो रहा है। वह इसका विरोध करती हैं तो उन पर दबाव बनाया जाता है। इसके बाद मामले में लगातार आरोप प्रत्यारोप के दौर चल रहे हैं। वहीं, इस प्रकरण के सुर्खियों में आने से पहले ही कंपनी सचिव द्वारा मंडलायुक्त को शिकायत भेजकर स्मार्ट सिटी के कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया था, जिस पर मंडलायुक्त द्वारा तीन प्रशासनिक अधिकारियों की टीम से जांच कराई जा रही है।