फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Manjit Singh Nautiyal, National Vice President of Bhim Army, was under house arrest.

घर में नजरबंद किए गए भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल

Thu, 13 May 2021 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Manjit Singh Nautiyal, National Vice President of Bhim Army, was under house arrest.
घर में नजरबंद किए गए भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। संसद भवन पर भूख हड़ताल पर बैठने के लिए दिल्ली रवाना होने की सूचना पर पुलिस ने भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल को उनके घर पर नजर नजरबंद कर दिया। मंजीत सिंह का कहना है कि सरकार इस वैश्विक महामारी से अपने लोगों की जान बचाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। पुलिस प्रशासन उन्हें दिल्ली जाने से रोक रहा है, अब वे अपने घर पर ही भूख हड़ताल करेंगे।

बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत सिंह मोहल्ला खालसा स्थित अपने आवास से संसद भवन पर भूख हड़ताल पर बैठने के लिए दिल्ली रवाना होने वाले है। इस पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा फोर्स लेकर उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें समझाते हुए रोक दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के अनुसार उन्हें उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया है। उधर, मंजीत सिंह नौटियाल का कहना है, कि सरकार कोरोना संक्रमण से लोगों के जीवन की रक्षा नहीं कर पा रही है। अस्पतालों में बेड नहीं है, ऑक्सीजन के बिना लोग दम तोड़ रहे है। मृतकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था तक नहीं की जा रही है। लोगों की लाशें गंगा व अन्य नदियों में मिल रही है। उन्होंने कहा कि वह ऐसी स्थिति में घर पर चुपचाप नहीं बैठ सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले सरकार को व्यवस्था में सुधार न होने पर 13 मई से दिल्ली संसद पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी थी, उसी घोषणा के अनुसार वह आज दिल्ली के लिए निकल रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें घर पर ही नजर बंद कर दिया है। उन्होंने कहा, कि सरकार उनके इरादे नहीं बदल सकती है और वह अपने घर पर ही रह कर भूख हड़ताल करेंगे। यदि सरकार से भी व्यवस्था नहीं सुधरी तो वह बड़ा आंदोलन खड़ा करने की रूपरेखा तैयार करेंगे। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मंजीत सिंह नौटियाल को समझा कर उनके घर पर ही रोक दिया गया है। कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed