फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mango exports affected due to increase in air freight

हवाई भाड़ा बढ़ने से आम का निर्यात प्रभावित

Sat, 16 Jul 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mango exports affected due to increase in air freight
सहारनपुर। हवाई भाड़ा बढ़ने का असर आम के निर्यात पर दिखाई देना लगा है। गत वर्ष हवाई मार्ग से एक किलो आम को लंदन ले जाने का भाड़ा 190 रुपये था वह इस बार बढ़कर 222 रुपये हो गया है। हवाई भाड़ा बढ़ने से आम के निर्यात की गति धीमी हुई है।
विज्ञापन

मंडी समिति स्थित मैंगो पैक हाउस से प्रोसेस होकर आम दुनिया के कई देशों को निर्यात किया जाता है। नेपाल को छोड़कर अधिकांश देशों को आम का निर्यात हवाई मार्ग से होता है। जनपद से इस बार अब तक सिर्फ 400 किलो दशहरी आम स्विटजरलैंड और करीब 9708 किलो रामकेला आम लंदन के लिए भेजा गया है, जबकि पिछले वर्षों में इस समय तक आम का खासा निर्यात हो जाता था। निर्यातक इसकी वजह हवाई भाडे़ में हुई बढ़ोतरी को बता रहे हैं। रामकेला आम के निर्यातक तबजील अहमद ने बताया कि गत सीजन में लंदन के लिए आम का भाड़ा 190 रुपये प्रति किलो था, वह इस बार बढ़कर 222 रुपये प्रति किलो हो गया है। इससे विदेशों में आम का पहुंचाना महंगा हो गया है। इसके चलते आम का निर्यात प्रभावित हो रहा है। आम के निर्यात को बढ़ाने को लेकर शनिवार को मंडी में एक बैठक की जा रही है। इसमें इस विषय पर विचार होगा। उनका कहना है कि यूरोपीय देशों में इस बार रामकेला आम की मांग अधिक है। रामकेला आम को वहां के होटलों में अचार और चटनी के लिए प्रयोग में लाया जाता है।
विज्ञापन

जिले से आम का निर्यात एक नजर में
वर्ष किलोग्राम
2017 - 18 352297
2018 - 19 361595
2019 - 20 727895
2020 - 21 268001
2021 -22 286110
नोट: मैंगो पैक हाउस के आंकड़ों के अनुसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed