फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mangal Kalash Yatra taken out with bandwagon

बैंडबाजों संग निकाली मंगल कलश यात्रा

Thu, 06 Oct 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mangal Kalash Yatra taken out with bandwagon
शिव विहार कॉलोनी से निकली मंगल कलश शोभा यात्रा में शमिल श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शिव विहार स्थित श्री सिद्ध शिव मंदिर के वार्षिक उत्सव उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया। इससे पूर्व भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

श्री सिद्ध शिव मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वज लेकर युवक चल रहे थे। इनके बाद रथ पर विराजमान होकर भगवान श्रीगणेश चल रहे थे। तत्पश्चात 108 महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थी। इन्हीं के साथ ज्ञानेंद्र पुंडीर, नरेंद्र पंवार, दिनेश ठाकुर, मनमोहन सिंह सिर धारण कर श्रीमद्भागवत महापुराण को लेकर चल रहे थे। यात्रा में श्री राधा-कृष्ण व श्री शिव-पार्वती की झांकी आकर्षण केंद्र रही। भागवत रथ पर कथा व्यास स्वामी कालेंद्रानंद महाराज सवार थे। इनके रथ का सारथी बनने का सौभाग्य कृष्ण सिंह पुंडीर, दिनेश कुमार बंसल, रविंद्र पुंडीर को मिला। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर आवास विकास की मुख्य गलियों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में कई जगहों पर पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण के अनुसरण से जीवात्मा को मोक्ष और मुक्ति प्राप्त होती है। कलयुग में श्रीमद्भागवत ऐसा आधार है, जिसकी शरणागति होने पर जीवात्मा कर्म बंधन से मुक्त होकर श्री हरि के चरणों में वैकुंठ को गमन कर जाती है। प्रत्येक जीव श्रीमद्भागवत के आश्रय में रहे और श्री हरि की भक्ति करे।
विज्ञापन

निरंतर प्रभु श्री हरि की आराधना करने से प्रभु जीवात्मा को शरणागति प्रदान कर अक्षय फल प्रदान करते हैं। श्रीमद्भागवत कथा दुर्लभ है, जिसके लिए देवता भी लालायित रहते हैं, लेकिन भगवान श्री कृष्ण की कृपा से यह कथा मानव मात्र के उत्थान और उद्धार के लिए है। इस दौरान आचार्य अंबा प्रसाद कौशिक, आचार्य ऋषभ शर्मा, पंडित नीरज मिश्रा, पंडित मयंक शर्मा, अनिल कुमार सिंघल, संजीव कुमार मित्तल, अशोक गुलाटी, अमित शर्मा, नवीन जैन, प्रदीप गोयल, विनोद शर्मा, सत्येंद्र चौधरी, अनिल ठाकुर, जितेंद्र पंवार, राजबहादुर पुंडीर, विपिन गर्ग, मनमोहन सिंह, अनिल चौधरी, जयवर्धन सिंह पुंडीर, गौरव मित्तल, विभा, सुषमा, वीना, सीमा, गायत्री, गीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed