फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mangal Bazar should be organized in Nehru Market itself

Saharanpur News: नेहरू मार्केट में ही लगवाया जाए मंगल बाजार

Fri, 03 Jan 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 03 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mangal Bazar should be organized in Nehru Market itself
सहारनपुर। नेहरू मार्केट में ही मंगल बाजार लगवाने की मांग को लेकर फड़ लगाने वालों ने डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यहां पिछले करीब 35 वर्षों से मंगल बाजार लग रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सपा के महानगर विधानसभा प्रभारी और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में मंगल बाजार में व्यापार करने वाले कलक्ट्रेट पहुंचे। डिप्टी कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि साप्ताहिक बंदी वाले दिन वह नेहरू मार्केट में मंगल बाजार लगाते हैं। इसके लिए करीब 1600 लोगों ने नगर निगम में पंजीकरण करा रखा है। उनका कहना था कि वह 30- 35 सालो से मंगल बाजार में दुकान लगा कर अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अब उन्हें नगर निगम मेला गुघाल परिसर में मंगल बाजार लगाने के लिए कह रहा है। वहां ग्राहकों के नहीं पहुंचने से उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। हमारा अतिक्रमण स्थाई नहीं है। हम सुबह दस से शाम सात बजे तक फोल्डिंग लगाकर कपड़ों आदि की सस्ती दरों पर बिक्री करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि नेहरू मार्केट में जाम की समस्या है तो इसे जुबली पार्क में लगाने की अनुमति दी जाए। इस दौरान प्रवीन कुमार, विक्की गुंबर, अमीर, सुमित कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed