फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mandpal has taught Pakistan a lesson twice

Saharanpur News: बेटियां बोलीं, न घबराएं, खुलकर बताएं, पुलिस करेगी मदद

Thu, 08 May 2025 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mandpal has taught Pakistan a lesson twice
बड़गांव में थाना भ्रमण के दौरान छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली बताते एसआई। संवाद
बड़गांव। थाने पर आपका स्वागत है। घबराएं नहीं बेझिझक अपनी बात रखिए, पुलिस आपकी पूरी मदद करेगी। शुक्रवार को बड़गांव थाने की महिला हेल्प डेस्क पर बैठी आदर्श इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अपनी शिकायत लेकर पहुंची महिलाओं का अपनत्व भरी मुस्कान के साथ कुछ इसी तरह स्वागत किया।
विज्ञापन

छात्राएं अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त-पुलिस कार्यक्रम के तहत थाना भ्रमण के लिए पहुंची थी। थानाध्यक्ष विनय शर्मा ने बेटियों के जिज्ञासा भरे सवालों का सरलता से जवाब दिया। हेल्प डेस्क पर तैनात महिला दरोगा दीक्षा ने उन्हें बताया कि महिलाओं से संबंधित मामलों के लिए महिला पुलिसकर्मी ही नियुक्त की गई हैं, जिससे अपनी पीड़ा बताने में उन्हें कोई झिझक न हो। छात्राओं ने थाने के कंप्यूटर रूम, दफ्तर, शस्त्रागार, हवालात, शौचालय, मैस तथा आवास आदि का भी भ्रमण किया। पुलिस ने छात्राओं के साथ गुड टच बेड टच, हेल्पलाइन नंबर, रिपोर्ट दर्ज करने आदि के बारे में जानकारी दी। एसआई योगेन्द्र सिंह ने कहा कि अब किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर प्रधानाचार्य अजब सिंह पुंडीर, शिक्षिका बबीता, रमेश चौहान, जगदेव सिंह आदि मौजूद रहे। इससे पहले यहां पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर छात्राओं का स्वागत किया।
विज्ञापन





यह बोली छात्राएं---------

-कक्षा दस की छात्रा अर्पणा ने बताया कि पहले पुलिस की सख्त छवि मन में थी। आज पता चला कि पुलिस एक अच्छी दोस्त है।
-कक्षा दस की छात्रा रिया ने बताया कि अमर उजाला के दोस्त- पुलिस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस को नजदीक से देखने व परखने का अवसर मिला है। यह जानकर अच्छा लगा कि महिलाओं की सुनवाई के लिए अलग से व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कक्षा 12 की छात्रा कनिका ने बताया कि वह पहली बार थाने आई है। यहां आकर पुलिस के प्रति जो डर था वह खत्म हो गया। पुलिस की कार्यप्रणाली को भी समझने का मौका मिला है।

-कक्षा 12 की अंशिका का कहना है कि सरकार द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबर और उनकी कार्यप्रणाली समझी हैं। इससे उसे पता चला कि किसी भी मुश्किल समय में पुलिस की मदद लेना बहुत आसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed