फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mandalayukta inspects voter list revision campaign

मंडलायुक्त ने किया मतदाता सूची पुनरीक्ष्ण अभियान का निरीक्षण

Sun, 13 Dec 2020 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Mandalayukta inspects voter list revision campaign
बेहट में जनता इंटर कॉलेज मतदान केंद्र का निरीक्षण करते कमिश्नर। - फोटो : SAHARANPUR
बेहट/सरसावा/अंबेहटा/ चिलकाना (सहारनपुर)। मंडलायुक्त एवी राजमौली ने रविवार को देहात के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वहां चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ को डोर-टू-डोर सर्वे का रजिस्टर प्रारूप तैयार करने और संबंधित एसडीएम को महिला-पुरुषों, कुल जनसंख्या व मतदाताओं की संख्या का अनुपात मानक के अनुसार नहीं होने की स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बेहट क्षेत्र में मंडलायुक्त ने अनवरपुर बरौली और जनता इंटर कालेज मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में लगे सभी बीएलओ के कार्य की जांच की। उन्होंने एसडीएम दीप्ति देव को निर्देश दिए कि वे मतदेय स्तर पर कुल जनसंख्या व मतदाताओं की संख्या के मानक की भी समीक्षा करते रहे। उन्होंने आंगनबाड़ी से खाद्यान्न वितरण के बारे में जानकारी ली। उसने बताया कि दाल नहीं मिल रही है। इस पर उन्होंने अपने सहायक को संबंधित विभाग के अधिकारियों से तत्काल जानकारी तलब करने के लिए कहा। नगर पंचायत के ईओ वीरज कुमार त्रिपाठी से नगर पंचायत के वार्डों की संख्या से लेकर आय व सफाई कर्मचारियों की संख्या तथा उनके वेतन के बारे में पूछा।
विज्ञापन

सरसावा में मंडलायुक्त ने डीसी जैन इंटर कॉलेज में मतदाता पुनरीक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। यदि किसी बीएलओ के पास नाम वोट कटवाने के फार्म अधिक आए हैं तो उसकी गहनता से जांच करने के बाद ही वोट कटनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेहटा के गांधी इंटर कॉलेज में निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने वोट बनवाने आए युवकों से जानकारी हासिल की तथा बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डिप्टी कलेक्टर डीपी सिंह, एसडीएम नकड़ हिमांशु नागपाल, तहसीलदार नकुड़ देवेंद्र सिंह, हल्का लेखपाल राम नारायण सिंह रहे।
चिलकाना नगर पंचायत कार्यालय में बने नामावली पुनरीक्षण सेंटर के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने सेंटर पर मौजूद बीएलओ शिल्पी गुप्ता से फार्म छ व सात के बारे में जानकारी ली। सहायक अध्यापिका प्रियंका से स्कूलों में हो रही ऑनलाइन पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि जो बच्चे टीवी नहीं देख रहे हैं, ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर सकते। उन्हें घर घर जाकर स्कूल का काम दिया जाए। मंडलायुक्त ने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह, न्यायिक तहसीलदार नकुल आशुतोष कुमार, नायब तहसीलदार अजब सिंह राणा, लेखपाल प्रदीप गुप्ता, प्रदीप बंसल, रवि सैनी आनंद कुमार, मुकेश, सुशील, रिफाकत हुसैन, प्रताप सैनी आदि रहे।

रामपुर मनिहारान में भी मंडलायुक्त ने जैन इंटर कॉलेज में पहुंचकर मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ के रिकार्ड की जांच की। एसडीएम देवेंद्र पांडेय ने नंदपुर, जंधेड़ा, खटकाहेड़ी, देवबंद रोड़ प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान बीएलओ को नये वोट बनाने, मृतक लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने आदि के निर्देश दिए।

चिलकाना में अधिशासी अधिकारी से वोट बनाने की जानकारी लेते मंडलायुक्त।

चिलकाना में अधिशासी अधिकारी से वोट बनाने की जानकारी लेते मंडलायुक्त।- फोटो : SAHARANPUR

मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण करते मंडलायुक्त एवी राजमौली।

मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण करते मंडलायुक्त एवी राजमौली।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed