फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mandalayuk pioneered awareness

कमिश्नर ने घोसलें में रह रही चिड़िया से दिया शानदार संदेश

Sat, 21 Mar 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mandalayuk pioneered awareness
मंडलायुक्त सहारनपुर संजय कुमार ने कुछ यूं भेजा सोशल मीडिया पर ये संदेश। लिखा, स्टे होम-स्टे सेफ क? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनता कर्फ्यू को लेकर कमिश्नर ने घोंसले में एक पक्षी की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जनता को जागरूक करने की कोशिश की है। संदेश के माध्यम से यह बताने की कोशिश की है कि 22 मार्च को घर में रहें, सुरक्षित रहें। मंडलायुक्त खुद कई मीडिया ग्रुप और व्यक्तिगत तौर पर इस संदेश को प्रचारित कर रहे हैं। जिसकी सराहना की जा रही है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सहारनपुर संजय कुमार की ओर से पोस्ट की गई पक्षी के घोंसले वाली तस्वीर संदेश के साथ खूब वायरल हो रही है। लोग उसे शेयर कर रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि जनता कर्फ्यू के दौरान यानी 22 मार्च को सुबह सात से रात दस बजे तक सभी अपने घरों में रहें। शाम पांच बजे कोरोना से जंग की मुहिम में जो लोग जोखिम भरा काम मानवता के लिए कर रहे हैं, उनके लिए अपने घर की बॉलकनी में खड़े होकर ताली बजाकर उनका अभिवादन करें। मंडलायुक्त की ओर से जारी किए गए संदेश में यह भी कहा गया है आने वाला वक्त चुनौतियों से भरा है, सभी मिलकर लड़ेंगे तो कोरोना को हरा देंगे, साफ-सफाई रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed