{"_id":"62c3d662b849194dd109326f","slug":"man-suicide-in-saharanpur-dead-body-found-hanging-from-a-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide: सहारनपुर में पेड़ से लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suicide: सहारनपुर में पेड़ से लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस
Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पहचान कराने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार सुबह शाकंभरी देवी रोड पर स्थित एक आम के बाग में पेड़ पर 30 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन
सुबह करीब सात बजे शाहबुद्दीनपुर निवासी इमरान के शाकंभरी रोड पर बर्फ फैक्टरी के पास वाले आम के बाग में एक पेड़ से किसी युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: आलीशान कोठियों पर चला योगी का बुलडोजर, हाजी इकबाल और महमूद अली पर हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप
विज्ञापन
मौके पर पहुंची बेहट पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के गांव के लोगों को बुलवाया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।
एसएसआई अजय कुमार ने बताया, कि मृतक की उम्र करीब 30 साल के आसपास है। शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं है। प्रथम दृष्टया यहीं माना जा रहा है, कि युवक ने आत्महत्या की है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।