फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Man Dies as Roof of Kutcha House Collapses in Gangoh, Family Left Helpless

Saharanpur: मकान की छत गिरने से युवक की मौत, परिवार बेसहारा, मजदूरी कर गुजारा करता था अफसरून

Mon, 08 Sep 2025 10:59 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 08 Sep 2025 10:59 AM IST
सार

गंगोह में कच्चे मकान की छत गिरने से मजदूर अफसरून की मौत हो गई। हादसे में पत्नी और बच्चे बाल-बाल बचे। परिवार बेसहारा हो गया है।

विज्ञापन
Man Dies as Roof of Kutcha House Collapses in Gangoh, Family Left Helpless
युवक का फाइल फोटो व विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में गंगोह के मोहल्ला गुजरान में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। सोते समय कच्चे मकान की छत भरभराकर नीचे सो रहे परिवार पर गिर पड़ी। मलबे में दबकर अफसरून (30) पुत्र रशीद की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी इमराना, बेटी इनायत (4), बेटा हमज़ा (3) और डेढ़ वर्ष की बेटी इनाया बाल-बाल बच गए। हादसे में घरेलू व खाने-पीने का सामान भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 8 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

अफसरून मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता था। सोमवार सुबह करीब 5 बजे जब सभी सो रहे थे, तभी छत भरभराकर गिर गई। आवाज सुनकर पड़ोसी और वार्ड सभासद मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। तब तक अफसर की सांसें थम चुकी थीं। पत्नी और बच्चों को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, अफसरून मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता था। घर में वही एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से पत्नी इमराना, बूढ़ी मां मसरूफन और तीनों मासूम बच्चों का सहारा छिन गया। हादसे के बाद परिवार बेसहारा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed