फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Making Saharanpur a priority: Rohila

सहारनपुर का विकास कराना प्राथमिकता : रोहिला

Sat, 09 Jan 2021 10:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Making Saharanpur a priority: Rohila
पीडब्लूडी में कैबिनेट मंत्री राज्य योजना आयोग उत्तराखंड के विनय रोहिला का स्वागत करते अधिवक्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। उत्तराखंड राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष विनय रोहिला ने कहा सहारनपुर का विकास कराना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा जिला जेल रोहिला किला है। इसे खाली कराने के लिए अधिकारियों वार्ता हो चुकी है। प्रशासन की व्यवस्था होते ही जिला कारागार को खाली कराया जाएगा। आयोग का उपाध्यक्ष बनने पर पहली बार सहारनपुर आए विनय रोहिला का लोगों ने जिले में कई जगहों पर स्वागत किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय महासभा ने जनकपुरी चौक के निकट स्थित कार्यालय परिसर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक सेवाराम रोहिला, महामंत्री सुभाष रोहिला, जिलाध्यक्ष प्रदीप रोहिला, मंत्री अमरनाथ आदि ने माल्यार्पण कर उपाध्यक्ष विनय रोहिला का स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय संरक्षक सेवाराम रोहिला और सुभाष रोहिला ने विचार रखे। उपाध्यक्ष विनय रोहिला ने कहा समाज के हित में कार्य होंगे। उन्होंने कहा शहर में महाराणा रणवीर चौक भी जल्द बनेगा। इस दौरान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष यशपाल रोहिला, प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद रोहिला, देवपाल, विजय रोहिला, डॉ. राकेश, आशु रोहिला, सनोज रोहिला, अश्वनी रोहिला, सुमित रोहिला आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, पंत विहार स्थित भाजपा प्रबुद्घ प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष केके शर्मा के निवास स्थान पर उपाध्यक्ष विनय रोहिला का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर विनय रोहिला ने कहा कस्बा अंबेहटा में जन्मे में पैदा हुए कार्यकर्ता को संगठन के नेताओं ने सरकार में जगह दी है। इसके लिए वह पार्टी हाईकमान और अपने गुरुओं के आभारी हैं। केके शर्मा ने कहा कि विनय रोहिल्ला ने हमेशा समाज हित का कार्य किया है। इसे देखकर पार्टी ने उन्हें सम्मान देकर मंत्री बनाया है। इसमें सुरेंद्र शर्मा, पदम सिंह, राज सिंह माजरा, मोनिका सिंह, नंदकिशोर शर्मा, पंडित अनिल शर्मा, पंडित विकास शर्मा, पंडित कमल शर्मा, पंडित मुकेश दीक्षित, विष्णु दत्त शर्मा, ललितेश उपाध्याय आदि रहे। इनके अलावा देहरादून चौक स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस परिसर में भी लोगों ने विनय रोहिला का स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक अधिवक्ता दीपक सैनी, राज कुमार, गौरव शर्मा, सचिन राणा, सुमित सैनी, सोनू सैनी, अक्षय, संदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed