फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Make the plans accessible to the common man: Baby Rani

योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं : बेबीरानी

Sat, 31 Dec 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Make the plans accessible to the common man: Baby Rani
सहारनपुर। प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार पर जोर दिया।
विज्ञापन

सर्किट हाउस सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में महिला कल्याण मंत्री ने अनेक योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। जनपद के कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें सुपोषित किया जाए। जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों एवं समाजसेवियों से समन्वय बनाकर ऐसे बच्चों को गोद लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अपने बच्चों का जन्मदिवस मनाने के लिए प्रेरित किया जाए। इस दौरान विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed