फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Make students study subject wise by creating WhatsApp group: DM

व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर छात्रों को विषयवार पढ़ाई कराएं: डीएम

Mon, 31 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Make students study subject wise by creating WhatsApp group: DM
सहारनपुर। डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी के दौर में बच्चों को ऑनलाइन दीक्षा एप के माध्यम से पढ़ाया जाए। छात्रों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उनको गणित, हिंदी, अंग्रेजी सहित अन्य विषयों की भी पढ़ाई कराई जाए। उन्होंने समर पोर्टल में दिव्यांग बच्चों के लिए पांच सितंबर तक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं को लेकर संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने निर्देश दिए कि विद्यालयों को मिशन प्रेरणा के तहत लक्ष्य की शत प्रतिशत प्राप्ति एवं दीक्षा एप के माध्यम से बच्चों का कोर्स पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मध्याह्न भोजन के तहत सभी बच्चों को धनराशि एवं राशन का वितरण बजट प्राप्त होते ही कराया जाए। कायाकल्प योजना के तहत समस्त विद्यालयों को संतृप्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में कायाकल्प योजना में डीपीआरओ और ग्राम प्रधान के सहयोग से कार्य कराया जाए। उन्होंने सभी विद्यालयों में समुचित साफ सफाई करने के निर्देश दिए। जिससे स्कूल खुलने पर बच्चों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शुद्ध पेयजल और बालिकाओं के लिए शौचालय की शत प्रतिशत व्यवस्था की जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर कार्यों में गति लाएं। इस दौरान सीडीओ प्रणय सिंह, डायट प्राचार्य आरएस यादव, बीएसए रामेंद्र कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, डीपीओ शहर डॉक्टर अनीता सोनकर, बीईओ सरसावा संजय भारती, बीईओ साढ़ोली कदीम त्रिवेंद्र कुमार, बीईओ देवबंद एवं नकुड़ डॉॅक्टर प्रभात कुमार, जिला समन्वयक प्रशिक्षण वरूण कुमार, जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) आदित्य नारायण शर्मा, अतुल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed